नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। भारत ने पहली पारी में अबतक 5 विकेट खोकर 164 रन बना दिए हैं। भारत के लिए अभी क्रीज पर ऋषभ पंत 6 रन और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर मौजूद हैं जिनसे टीम इंडिया को पारी संभालने की उम्मीद होगी।
ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में दिख रही है
दूसरे दिन का खेल जैसे ही शुरु हुआ दोनों टीमें मजबूत संकल्प के साथ मैदान में उतरी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए जिसकी बदौलत कंगारु टीम 10 विकेट के नुकसान पर 474 रन बना सकी। इसके बाद मेजबानों ने मेहमान टीम को गेंदबाजी करने की शुरुआत की। ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने पारी संभालते हुए 82 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारती की आधी टीम को वापस भेज दिया है।
लगातार फेल हो रहे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुरु हुआ सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। टीम इंडिया टेस्ट मैच में बैटिंग करते हुए लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। टीम के मुख्य और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला भी खामोश है। मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा केवल 5 गेंदों में 3 रन बना सके। इसके अलावा विराट कोहली भी 86 गेदों में 36 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। न सिर्फ विराट और रोहित बल्कि एकाध अपवाद को छोड़ दें तो केएल राहुल की प्रभावशाली पारी खेलने में नाकाम साबित हो रहे हैं।





