back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में देखें टी20 वर्ल्ड कप! टिकट बिक्री शुरू, ऐसे करें बुकिंग

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकट की बिक्री आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ा मौका है क्योंकि भारत में होने वाले मैचों के टिकट सिर्फ 100 रुपये से उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकट की बिक्री आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ा मौका है क्योंकि भारत में होने वाले मैचों के टिकट सिर्फ 100 रुपये से उपलब्ध हैं। श्रीलंका में शुरुआती टिकट कीमत लगभग 300 रुपये रखी गई है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा, जिसमें 20 टीमें 55 मैच खेलेंगी। मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे, जबकि पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा।

ICC का बयान: टिकटों की कीमतें फैंस की पहुंच में

आईसीसी ने कहा है कि इस बार टिकटों की कीमतें कम इसलिए रखी गई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा फैंस स्टेडियम में जाकर मैच देख सकें। टिकट बिक्री आज भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे से शुरू हो गई है।

कैसे बुक करें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट?

फैंस दो तरीकों से टिकट बुक कर सकते हैं ICC की आधिकारिक टिकट वेबसाइट पर जाएं: tickets.cricketworldcup.com अपनी पसंद की टीम का फ्लैग चुनें मैच चुनें फिर लॉगिन करें सीट चुनकर पेमेंट करें और इसके अलावा BookMyShow वेबसाइट या ऐप पर भी बुक कर सकते है इसके पहले BookMyShow खोलें फिर T20 World Cup 2026 Tickets” सर्च करें मैच और सीट चुनें पेमेंट कर टिकट बुक कर लें। एक लॉगिन ID से अधिकतम 2 टिकट ही बुक की जा सकती हैं।

IND vs PAK मैच की टिकट कीमत

भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की सबसे सस्ती टिकट की कीमत 1500 LKR लगभग 438 रुपये है।

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका के वेन्यू

भारत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

ईडन गार्डन्स, कोलकाता

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

श्रीलंका

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

एसएससी ग्राउंड, कोलंबो

पल्लेकेले स्टेडियम, कैंडी

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत टी20 क्रिकेट का एक बार फिर बादशाह बना तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो कोहराम...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...