back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Test Championship 2 के लिए ICC ने अंक प्रणाली में किया बदलाव

दुबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व टेस्टस चैंपियनशिप में अंक प्रणाली में बदलाव किये गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दूसरे संस्करण के लिए अंक प्रणाली में बदलाव की पुष्टि की है। भारत डब्ल्यूटीसी के दूसरे संस्करण के साइकिल में जो 2021 से 2023 तक चलेगा उसमें श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू जमीन पर जबकि बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ विदेशी दौरे पर सीरीज खेलेगा।

आगामी डब्ल्यूटीसी के प्रत्येक मैच में अब समान अंकों के लिए मुकाबला होगा। नए नियम के अनुसार, जीतने पर 12 अंक, ड्रॉ पर चार और टाई रहने पर छह अंक मिलेंगे। आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य अधिकारी जिओफ एलारडिस ने बयान जारी कर कहा, हमें फीडबैक मिला था कि पिछले अंक प्रणाली में बदलाव की जरूरत थी।

क्रिकेट समिति ने इस पर विचार किया और सभी मैच के लिए नई अंक प्रणाली का प्रस्ताव रखा। डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण में नौ टीमों को छह-छह मैच खेलने थे जिसमें तीन घर में और तीन विदेश में खेलने थे। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...