back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PCB की इस मांग पर ICC राजी, Champions Trophy 2025 का आज होगा शेड्यूल का ऐलान?

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद पर अब समाधान निकल आया है। शानिवार यानी आज 14 दिसंबर को ICC की एक मीटिंग होनी है। जिसमें नए चेयरमैन जय शाह भी सम्मिलित होने की संभावना हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर ICC ने मुहर लगा दी है। शनिवार यानी 14 दिसंबर को एक बैठक होनी है। जिसमें आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। हाल ही में एक नई जानकारी सामने निकलकर आई है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पाकिस्तान की हाइब्रिड मॉडल को स्‍वीकार लिया है। जिसके यह कहा गया है कि 2027 तक भारत में होने वाले प्रत्येक ICC द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारतीय टीम और पाकिस्तान के सारे मैच दुबई में खेले जाएंगे। 

ICC हाइब्रिड मॉडल पर लगाई मुहर 

एक रिपोर्ट के हवाले से ICC के गुप्‍त सूत्रों ने बताया कि, शनिवार को एक बैठक रखी गई है जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू और शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। सूत्र ने बताया इस मीटिंग के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल और वेन्यू के ऐलान होने की संभावना है। इससे पहले हुए मीटिंग में चर्चा कि गई थी कि हाइब्रिड मॉडल ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सबसे बेहतर विकल्प नजर आता है। अब आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस मांग पर मुहर लगा सकता है। इसलिए भारत और पाकिस्तान साल 2027 तक किसी मैच के लिए एक-दूसरे की मेजबानी नहीं करेंगे।

PCB ने आर्थिक मुआवजे की मांग की 

बाते दें कि, भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया को पाकिस्‍तान भेजने से इनकार कर दिया था। इस मामले के बाद हाइब्रिड मॉडल पर सहमत होने के एवज में PCB ने आर्थिक मुआवजे की मांग की थी। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि ICC पाकिस्तान की आर्थिक मुआवजे की शर्ते को मानने को तैयार नहीं है। लेकिन हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करते हुए पाकिस्तान को एक अन्य ICC इवेंट की मेजबानी सौंपी जा सकती है।

आगामी ICC द्वारा आयोजित होने वाले ईवेंट में खासकर साल 2027 तक होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। यदि ICC, पाकिस्तान की मांग को स्वीकार कर लेता है तो इस विश्व कप में पाक टीम ‘हाइब्रिड’ मॉडल के तहत भारत में अपने मैच नहीं खेलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...