नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ बैडलक के बाद अब टीम इंडिया मूव ऑन मोड में है। सोमवार 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे (India’s Tour To Australia) पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया की ओर से कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फेंस की। यह न्यूजीलैंड दौरे के बाद गंभीर की ओर से की गई पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने खिलाफ उठ रहे सवालों को तो जवाब दिया ही साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली को बचाव में भी बयान दिया।
रिकी पोंटिंग पर जमकर निकाली भड़ास
न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ मिली हार के बाद क्या खिलाड़ी, क्या कोच सबको आलोचना का शिकार होना पड़ा था। रिकी पोंटिंग ने भी टीम इंडिया की रणनीतिक सोच पर सवाल उठाते हुए सवाल उठाए थे। इस वार का पलटवार करते हुए कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि- “रिकी पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना है। उन्हें टीम इंडिया पर नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए। हमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की प्रतिभा पर कोई शक नहीं है”। पोंटिंग ने विराट कोहली की रन गति को लेकर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि विराट जैसे बड़े बल्लेबाज के लिए यह चिंता का विषय है।
गौतम गंभीर ने ट्रोलर्स को भी दिया मुहंतोड़ जवाब
यह जगजाहिर है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नही थी। इसके बाद कोच गौतम गंभीर को उनके फैसलों को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। प्रेस कॉन्फेंस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि- सोशल मीडिया से मुझे कुछ खास फर्क नही पड़ता। मैदान पर मैं नहीं खेल रहा हूं, मै सिर्फ ड्रेसिंग रूम तक ही सीमित हूं। और टीम इंडिया को कोचिंग देना मेरे लिए सम्मान की बात है।





