back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सामने आए पाकिस्तान के नापाक इरादे, पूर्व कप्तान ने ICC को दी Champions Trophy के बहिष्कार की गीदड़भभकी

चैंपियंस ट्रॉफी का विवाद सुलझने की जगह और उलझता जा रहा है। इस विवाद की आग में घी डालने का काम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशीद लतीफ ने किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लगभग 2 महीने का समय बाकी रह गया है लेकिन हैरानी इस बात की है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पूरे आयोजन की मेजबानी पाकिस्तान करेगा या हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। हालांकि ICC की ओर से दिए गए प्रस्ताव में यह साफ कर दिया है कि हाइब्रिड मॉडल ही एकमात्र विक्लप है। इस बीच पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशीद लतीफ का ऐसा गैरजरूरी बयान सामने आया है जो इस पूरे विवाद को सुलझाने की जगह और उलझा देगा।

पूर्व कप्तान राशीद लतीफ का गैरजिम्मेदाराना बयान

चैंपियंस ट्रॉफी के विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का विवादित बयान सामने आया है। राशीद लतीफ एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि अगर मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान के नहीं दिए जाते तो पाकिस्तान को Champions Trophy 2025 का बहिष्कार कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा पाकिस्तान को हर बार बलि का बकरा बनाया जाता है। इस बार समय रहते BCCI के किसी नए कदम उठाने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह कदम उठा लेना चाहिए।

PCB और ICC के बीच कई दौर की बैठक बेनतीजा

पाकिस्तान की ओर से हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार तो कर लिया गया था लेकिन साथ ही एक शर्त भी रख दी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शर्त रखी गई कि अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं आएगी तो पाकिस्तान भी किसी भी ICC टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगा। पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को BCCI ने यह कहकर खारिज कर दिया कि भारत में सुरक्षा को लेकर कोई भी चिंता की बात नहीं है। इस मुद्दे अबतक आईसीसी और पीसीबी के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है लेकिन पुख्ता समाधान अभी तक नहीं निकला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...