back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल ले चुके विराट कोहली के इस साथी को मिलेगा पद्म श्री सम्मान, नाम सुनकर होगी हैरानी

भारतीय स्पिन के स्टार बॉलर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 26 जनवरी 2025 को देश अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने उन नाम की सूची जारी कर दी जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। 139 नाम की उस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजने का ऐलान किया गया है। रविचंद्रन अश्विन इकलौते ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें इस सूची में जगह दी गई है। 

हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं रविचंद्रन अश्विन 

लंबे समय तक टीम इंडिया की स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालने वाले रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में संपन्न हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टीम इंडिया के अलावा वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल जैसी बड़ी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते अश्विन ने टीम इंडिया को कई ऐसे मैच जीते हैं जिनका क्रेडिट पूरी तरह से उन्हें जाता है। उनकी इसी उपलब्धि को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजने का फैसला किया है।

कैसा रहा है और अश्विन का इंटरनेशनल करियर

आर अश्विन ने टीम इंडिया के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.01 की एवरेज से 537 विकेट झटके हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 3503 रनों की पारी खेल कर भारत को कई मैच जिताए हैं। इससे ज्यादा हैरतअंगेज बात यह है कि उन्होंने एक पारी में 37 बार 5 विकेट लेने का कीर्तिमान भी रचा है। उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 116 मैच में 33.21 की एवरेज से 156 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि 65 मैच के टी20 करियर में 23.22 की एवरेज से 72 बल्लेबाजों को वापस भेजा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 65 सेकंड का नहीं… पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵