नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 22 जनवरी से शुरू हुई इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीत कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 24 जनवरी को चेपॉक में हुए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने तो विकेट से मैच जीत लिया जिसके हीरो तिलक वर्मा रहे। तिलक वर्मा ने 55 गेंदो में 72 रनों की निर्णायक पारी खेली जिसके चलते वह एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गए जो अभी तक विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को भी नसीब नहीं हुआ।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में वन मैन आर्मी शो दिखाया
166 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआती झटके लग गए थे जिसके चलते मैच हारने की कगार पर आ चुके थे। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव 12 रन से आगे अपनी पारी को नहीं बढ़ा सके। इसके अलावा संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने 5 छक्के 4 चौके की मदद से 55 गेंदों में 72 रन बनाए जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। हालांकि वाशिंगटन सुंदर की पारी को भी नकारा नहीं जा सकता जिन्होंने अहम मुकाबले में 1 छक्का 3 चौके की मदद से 19 बॉल पर 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
चार पारियों से लगातार नॉट आउट रहे हैं तिलक वर्मा
इस चीज के साथ तिलक वर्मा ने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है। तिलक वर्मा पिछले चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में नाबाद रहे हैं जिस दौरान उन्होंने 107 रन 120 रन, 19 रन और कल हुए मैच में 72 रन नाबाद बनाए हैं। इन चारों टोटल माचो का स्कोर मिला ले तो यह आंकड़ा 318 रन नॉट आउट हो जाता है जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आपसे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली के नाम था जिन्होंने 258 रन नॉट आउट बनाए थे। जबकि ओवरसीज क्रिकेट की बात करें तो तिलक वर्मा से पहले न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन ऐसे बल्लेबाज से जिनके नाम 271 रन नॉट आउट बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था।




