नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। शुक्रवार 2 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया पहला मैच टाई पर छूटा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रनों का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर सिमट गई और मुकाबला टाई हो गया। दोनों देशों के बीच वनडे इतिहास में ये दूसरा मुकाबला टाई रहा। इससे पहले साल 2012 में दोनों टीमों के बीच मैच टाई हुआ था।
मैच की समरी
भारत और श्रीलंका के बीच हुए इस मुकाबले में अंतिम समय में भारत के पास 2 विकेट थे और सिर्फ 1 रन बनाने थे। लेकिन तभी श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने 2 गेंदों पर दो विकेट लेकर भारत को जीत से वंचित कर दिया। दरअसल अंत में भारत के पास शिवम दूबे और अर्शदीप जैसे बल्लेबाज थे। लेकिन असलंका ने 48वें ओवर के चौथी गेंद पर शिवम दुबे को आउट कर दिया। उस समय मैदान में स्थित अंपायर ने शिवम को आउट नहीं दिया। लेकिन श्रीलंका ने रिव्यू ले लिया। जो कामयाब रहा।
हसारंगा औ वेलालगे ने झटक लिए 5 विकेट
इसके बाद अगली गेंद पर असलंका ने अर्शदीप सिंह को भी LBW आउट कर दिया। अर्शदीप ने रिव्यू लिया लेकिन वह बच नहीं सके। असलंका के अलावा वानिंदु हसारंगा और डुनिथ वेलालगे ने भी श्रीलंका के लिए शानदार प्रदर्शन किया। हसारंगा ने 3 और वेलालगे ने 2 विकेट लिये।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका- पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





