back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीरज चोपड़ा कर सकते हैं कमाल, पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के करीब

Paris Olympics 2024: ओलंपिक 2024 के मैदान में नीरज चोपड़ा के उतरने की तारीख करीब आ रही। चोपड़ा फिर से भारत को गोल्ड दिलाने के लिए उतरेंगे। वे ऐसा करते हैं तो नए कीर्तिमान रचेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। ओलंपिक 2024 में भारत दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। दोनों मेडल शूटिंग में आए हैं। अब देश को कम-से-कम एक गोल्ड की ख्वाहिश है। पूरे देश की उम्मीदें जेवलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से हैं। बता दें, ओलंपिक में आज से एथलेटिक्स की शुरुआत हो गई है। भारत का एक बड़ा दल इसमें प्रतिभाग करने वाला है। बाकी खिलाड़ियों के साथ स्टार ​एथलीट नीरज चोपड़ा पर सबकी नजरें रहेंगी। नीरज भाला फेंक में अपने खिताब का बचाव कर भारतीय खेलों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ना चाहेंगे। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा। 

8 अगस्त को मैदान में उतरेंगे चोपड़ा

आठ अगस्त को चोपड़ा गोल्ड मेडल भारत को दिलाते हैं तो वह जैवलिन थ्रो में अपने खिताब का बचाव करने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बनेंगे। वे लगातार दो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे। इससे पहले एरिक लेमिंग (स्वीडन-1908 और 1912), जॉनी मायरा (फिनलैंड-1920 और 1924), जान जेलेजनी (चेक गणराज्य-1992, 1996 और 2000), एंड्रियास थोरकिल्डसन (नॉर्वे- 2004 और 2008) ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक की जैवलिन थ्रो में अपना खिताब बचाया था।

इस साल 3 ही टूर्नामेंट में लिया है हिस्सा

नीरज ने इस साल केवल तीन टूर्नामेंट में ही हिस्सा लिया है। इसके बाद भी पूरी संभावना है कि वे गोल्ड मेडल जीतेंगे। इसकी वजह है कि इंटरनेशनल लेवल पर उनका कोई दूसरा प्रतिद्वंदी वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया है, जिससे लगे कि नीरज ​पीछे होंगे। नीरज ने मई में दोहा डायमंड लीग में भाग लिया था। उन्होंने 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान पाया था, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापस लिया। नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है।

 अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Diamond League Final: नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में दूसरे गोल्ड से चूके, फाइनल में नहीं दिखा पाए जलवा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ज्यूरिख में खेले गए डायमंड लीग 2025 (Diamond League 2025 ) के फाइनल में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...