back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

South Africa Team में स्टार खिलाड़ी की एंट्री, West Indies के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान

South Africa Cricket Team : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम में एक स्टार खिलाड़ी को पहली बार शामिल किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब हारने के बाद साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। स्क्वाड में स्टार खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीट्जके को जगह मिली है। मैथ्यू घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन खेल दिखा चुके हैं। वेस्टइंडीज से पहला मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाना है। टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा हैं। 

मैथ्यू ब्रीट्जके ने 46 की औसत से बनाए हैं 322 रन 


कुछ समय से मैथ्यू ब्रीट्जके ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार दिनों के घरेलू टूर्नामेंट में 46 की औसत से 322 रन बनाए थे। इस कारण उन्हें पहली बार टेस्ट स्क्वाड में जगह दी गई है। वह साउथ अफ्रीका-ए टीम के कप्तान भी रहे हैं। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन की टीम में वापसी हुई है। ऑलराउंडर मार्को यानसन को आराम मिला है। 

टेस्ट कोच शुक्री कॉनरोड ने कही ये बात


टीम के टेस्ट कोच शुक्री कॉनरोड ने कहा कि हम लिमिटेड ओवर में लगातार खेलने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। यह दौरा बेहद अहम है। हमारा उद्देश्य आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति सुधारने का है। इसके मद्देनजर अपनी सबसे मजबूत टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्कलोड मैनेज करने के चलते मार्के यानसन को आराम दिया गया है। गौरतलब है कि जून 2021 के बाद कैरेबियन धरती पर साउथ अफ्रीका की यह पहली सीरीज है। 

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड 


कप्तान टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेविड बेडिंघम, गेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, डेन पिड्ट, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, काइल वेरिन।




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA: ICC ने हर्षित राणा को लगाई फटकार, मैच के दौरान ‘आक्रामक इशारे’ पर 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...