back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

South Africa ने बनाया World Record, भारत और इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

T20 World Cup 2024 Semifinal: साउथ अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। अफ्रीकी गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज नहीं टिक सके। अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद अफ्रीकी टीम ने आसानी से टारगेट को चेज कर लिया। आज दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत और इंग्लैंड में भिड़ंत होगा। इंग्लैंड टीम के खिलाड़ बेन स्टोक्स पर सबकी निगाहें हैं।

T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बनी अफ्रीका

एडन माक्ररम (Aiden Markram) के नेतृत्व में टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही। टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। अफ्रीका ने लगातार 8 मैच जीते हैं। इसके साथ टीम संयुक्त रूप से टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। वहीं, भारत और इंग्लैंड को पीछे छोड़ा है। भारत और इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 7-7 मैच जीते हैं।

T20 World Cup में लगातार सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीमें 

1. साउथ अफ्रीका-8 मैच। साल 2024

2. ऑस्ट्रेलिया- 8 मैच। साल2022-2024

3. इंग्लैंड- 7 मैच। साल 2010-2012

4. भारत- 7 मैच। साल 2012-2014

एडन माक्ररम ने बनाए 23 रन 

आज सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह निर्णय गलत साबित हुआ। अफगानिस्तान के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर पाए। पूरी टीम सिर्फ 56 रन बना पाई। अफगानिस्तान टीम से सिर्फ अजमतुल्लाह उमरजई दोहरे अंक पार कर पाए। साउथ अफ्रीका टीम के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन और एडन माक्ररम ने 23 रन जोड़े। ये दोनों बल्लेबाज अंत तक आउट नहीं हुए और अफ्रीका को जीत दिला दी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...