back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don Bradman, वो बैटर जिनका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया, तीन ओवर में जड़ दी थी सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनके नाम पर कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका स्‍कोल 99 से ऊपर का था।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट की दुनिया के GOAT यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑलटाइम डॉन ब्रैडमैन की 25 फरवरी को पुण्यतिथि होती है। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने साल 1931 में एक ऐसा कारनामा किया था जिसकी आज तक चर्चा होती है। डॉन ब्रैडमैन ने तीन ओवर्स के अंदर ही सेंचुरी जड़ दी थी।

3 ओवर में बनाया था शतक

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे। उनके नाम पर कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका स्‍कोर 99 से ऊपर का था। मालूम हो कि इस औसत से दुनिया के किसी और खिलाड़ी ने अभी तक रन नहीं बनाए हैं। 1931 में हुए ब्रैडमेन ने सिर्फ तीन ओवर में ही तूफानी शतक ठोक डाला था। उस समय एक ओवर में 8 गेंदें डाली जाती थीं। तब केवल 22 बॉल्स में ब्रैडमैन ने सेंचुरी जड़ दी थी। उस मैच में ब्रैडमैन ने 256 रन बनाए थे।

एक पारी में लगाए थे 14 छक्के

बता दें कि उस दौरान एक ओवर 6 नहीं बल्कि 8 गेंदों का होता था। ऐसे में ब्रैडमैन ने 18 नहीं बल्कि 24 गेंदों की पारी खेली थी। इस मैच के दौरान उन्‍होंने पहले ओवर में 33 रन, दूसरे ओवर में 40 रन और तीसरे ओवर में नाबाद 27 रन ठोके थे। इस विध्वंसक पारी में ब्रैडमैन ने टोटल 14 सिक्‍स और 29 चौके जड़े थे।

ऐसे रहे थे तीन ओवर 

पहले ओवर की गेंद – 6, 6, 4, 2, 4, 4, 6, 1

दूसरे ओवर की गेंद -6, 4, 4, 6, 6, 4, 6, 4

तीसरे ओवर की गेंद – 6, 6, 1, 4, 4, 6

डॉन ब्रैडमैन के करियर की शानदार पारियां 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने 1928 -1948 के दौरान टोटल 52 टेस्ट मैच खेले थे। टेस्ट मैचों के दौरान खेली गई 80 पारियों में उनका एवरेज 99.9 का रहा था। उन्‍होंने शानदार बल्‍लेवाजी करते हुए ऐवरेज 6996 रन बनाए थे। इस दौरान 29 शतक और 13 अर्धशतक लगाए थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके बल्‍ले से 681 चौके और 6 छक्के लगे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...