back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T-20 World Cup का टिकट पाने को करें ये काम, ICC ने फैंस के लिए किया बड़ा ऐलान

T20 World Cup 2024 Ticket: टी-20 वर्ल्ड कप इस साल जून में होना है। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल पहले ही जारी किया था। बता दें इसका आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में किया जाना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप इस साल जून में होना है। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल पहले ही जारी किया था। बता दें इसका आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में किया जाना है। पहली बार क्रिकेट का कोई बड़ा टूर्नामेंट अमेरिका में खेला जाना है। ऐसे में आईसीसी इस टूर्नामेंट को सबसे बड़ा टूर्नामेंट बनाना चाह रही होगी। इस बीच फैंस को अब दुनिया के सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट को देखने का पहला मौका मिला है। आईसीसी ने एक सार्वजनिक बैलेट की घोषणा की, जो फैंस को वर्ल्ड कप मैच देखने की अनुमति देगा।

टिकट लांच किया

आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने बताया कि हम वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टिकट लांच कर रोमांच बढ़ा दिया है। टिकट बैलेट प्रक्रिया दुनिया भर के सभी फैंस को समान अवसर देगा। टिकटों के लिए 1 फरवरी से 7 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। अब तक के सबसे बड़े मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने का मौका नहीं चूकें, जिसमें 20 टीमें 29 दिनों में 55 मैचों में कंपटीशन करेंगी।

इन स्टेप को करें फॉलो

स्टेज-1: https://tickets.t20worldcup.com पर जाएं । एक अकाउंट रजिस्टर करें या लॉगिन कर लें।

स्टेड-2: आप जो मैच देखना चाह रहे हैं, उस मैच का टिकट चुनें। जितने चाहें, उतने गेम के लिए प्रति मैच अधिकतम 6 टिकट चुन सकते हैं।

स्टेज-3: बैलेट बंद होने के बाद आप सफल होते हैं तो आपको अपनी खरीदारी पूरी करने के लिए लिंक मिलेगा। यदि लिमिटेड समय में भुगतान नहीं किया जाता है तो आपका टिकट टिकट पूल में वापस आ जाएंगे, जिन्हें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सामान्य बिक्री के लिए जारी किया जाएगा।

टिकटों की कीमतें $6 से शुरू

टिकटों की कीमतें $6 से $25 तक होंगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉनी ग्रेव ने कहा कि आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 121 दिन दूर होने के साथ, सबसे रोमांचक आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बैलेट अवधि, जो 1-7 फरवरी 2024 तक चलेगी। क्रिकेट फैंस के लिए 55 खेलों में से किसी एक के मैच टिकट के लिए आवेदन करने का सही अवसर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵