back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया से की गद्दारी ? तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बताए भारत को हराने के टिप्स

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। इस बीच, ये चर्चा आम है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड को जीत के टिप्‍स दिए हैं। जानिए क्या है सच्चाई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट लीड्स में खेला गया था, जहां पांच भारतीय बल्लेबाजों के शतक के बावजूद टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। वहीं बर्मिंघम में हुए दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ आकाशदीप और सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की। अब जबकि तीसरा टेस्ट शुरू होने वाला है, पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चा में है। उन्होंने इंग्लैंड को जीत का फॉर्मूला बताया है।

कार्तिक ने इंग्लैंड को सुझाया जीत का फॉर्मूला?

तीसरा टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहले दो मुकाबलों में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय खिलाड़ियों की शानदार फॉर्म देखने को मिली है। ऐसे में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड टीम को ऐसी सलाह दी है, जो टीम इंडिया के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट लाइव के दौरान बातचीत में कार्तिक ने कहा कि इंग्लैंड को भारत के गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिए तीसरे नंबर पर ओली पोप की जगह जैकब बेथेल को मौका देना चाहिए। कार्तिक के अनुसार, “वो एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं।”

कार्तिक ने क्यों की जैकब बेथेल की सराहना?

जैकब बेथेल ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेला था और इस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था। वहीं, दिनेश कार्तिक RCB के बैटिंग कोच और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। कार्तिक ने बेथेल की तारीफ करते हुए कहा कि वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर खेलने में सक्षम हैं। इसी खासियत को देखते हुए ही उन्हें आरसीबी टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि बेथेल अभी एक युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने अब तक अपने टेस्ट करियर में केवल तीन मैच ही खेले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...