back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024, MS Dhoni: आईपीएल 17 में नए किरदार में नजर आएंगे धोनी, पोस्ट कर फैंस की बढ़ाई धड़कन

MS Dhoni New Role In IPL 2024: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में भी बेहतरीन खेल और कप्तानी दिखाई है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को आईपीएल 2023 का खिताब जितवाया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में भी बेहतरीन खेल और कप्तानी दिखाई है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2023 का खिताब जितवाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 5 बार खिताब जीती है। फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि धोनी बतौर कप्तान फिर कारनामा करेंगे, लेकिन धोनी ने अपने नए किरदार का ऐलान कर दिया है। यह फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं होगा।

नए सीजन और नए ‘किरदार’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता

धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने नए किरदार का खुलासा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा-“नए सीजन और नए ‘किरदार’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहिए।” धोनी ने इस पोस्ट में किसी तरह से खुलासा नहीं किया कि वह नए सीजन के लिए किस किरादर की बात कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस बार फैंस के लिए क्या कुछ नया लेकर आते हैं। उन्होंने इस पोस्ट से फैंस में सस्पेंस बढ़ा दिया है।

धोनी ने 5 बार चैंपियन ट्रॉफी दिलवाई

एमएस धोनी की कप्तानी CSK के लिए काफी सफल रही है। माही की कप्तानी में टीम ने पांच खिताब जीते हैं। पिछले सीजन आईपीएल टाइटल जीतने के बाद धोनी ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी की है। रोहित ने भी MI को पांच खिताब जितवाए हैं। रोहित ने साल 2023 के आईपीएल में मुंबई की कमान संभाली थी, लेकिन 2024 के सीजन के लिए हार्दिक पांड्या ने उन्हें बतौर कप्तान रिप्लेस कर दिया।

धोनी भारतीय टीम के लिए भी सबसे सफल कप्तान

धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवाई। इनमें 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। धोनी भारत को तीन आईसीसी खिताब जितवाने वाले इकलौते कप्तान हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

विराट कोहली पहुंचे MS धोनी के घर, रांची में जगी माही-विराट की याद, वायरल हुआ दोस्ती भरा वीडियो

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जैसा कि विराट कोहली रांची पहुँचे 30 नवंबर से शुरू हो रही India vs South Africa ODI Series की तैयारियों के...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...