Dhoni से 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, बेहद करीबी शख्स ने दिया धोखा

MS Dhoni: टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है।
महेंद्र सिंह धोनी।
महेंद्र सिंह धोनी।एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के सौम्य विश्वास और मिहिर दिवाकर के विरुद्ध रांची कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। धोनी के सोशल मीडिया फैंस इस फ्रॉड को लेकर भड़के हुए हैं।

पार्टनर ने शर्तों का पालन नहीं किया

पूर्व क्रिकेटर के करीबियों के मुताबिक दिवाकर ने एमएस धोनी के साथ वर्ल्ड लेवल पर क्रिकेट अकादमी खोलने का समझौता किया था। इसके लिए कुछ शर्तें थीं, लेकिन मिहिर दिवाकर ने शर्तों का पालन नहीं किया। दिवाकर को अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान और प्रोफिट शेयर करना था। मगर, उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिससे धोनी को काफी नुकसान हुआ है।

15 अगस्त 2021 को भेजा था नोटिस

शर्तों का पालन न करने के बाद धोनी ने अरका स्पोर्ट्स को 15 अगस्त 2021 को नोटिस भेजा था। साथ ही अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अधिकार रद्द किया था। धोनी ने बिजनेस पार्टनर के विरुद्ध कई नोटिस भेजे थे। फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। विधि एसोसिएट्स के माध्यम से एमएस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उनके मुताबिक अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी किया है। इस कारण से एमसडी को 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in