back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के पास भी ‘धोनी’, 19 साल का यह खिलाड़ी खिताब का सपना करेगा साकार!

IPL 2024, DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने से महरूम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इस सीजन में दो बेहतरीन खिलाड़ी मिले हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने से महरूम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इस सीजन में दो बेहतरीन खिलाड़ी मिले हैं। 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर सकते हैं। पंत चोट से रिकवर हो चुके हैं। ऑक्शन के दौरान भी वह मौजूद रहे। वहीं, टीम को धोनी नाम से चर्चित 19 वर्षीय कुमार कुशाग्र मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि, इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में खरीदा है।

धोनी के गृह जिले के हैं कुमार कुशाग्र

कुमार कुशाग्र को धोनी कहे जाने के दो प्रमुख कारण हैं। एक तो खिलाड़ी अपने बल्लेबाजी को लेकर सबको अपना प्रशंसक बना चुके हैं। दूसरा यह महेंद्र सिंह धोनी के गृह जिले के रहने वाले हैं। यह ईशान किशन की गैरहाजिरी में झारखंड टीम के मुख्य विकेटकीपर हैं। ऐसे में पूरी टीम को इनसे बेहद उम्मीदें हैं। इस खिलाड़ी पर अन्य टीमों की भी नजर थी।

सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है टीम

दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है। टीम 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स नाम से मैदान पर उतरी थी। लंबे इंतजार के बाद 2020 में फाइनल में पहुंच सकी। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उस साल टीम से मार्कस स्टोइनिस, एनरिच नोर्त्जे, आर अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी जुड़े थे।

दो बार तीसरे स्थान पर रही

टीम आईपीएल के 2019 सीजन तक दो बार तीसरे स्थान पर रही थी। 2009 और 2012 में ग्रुप स्टेज पर प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर रही थी।

इस नीलामी में 9 खिलाड़ी खरीदे

टीम ने 19 दिसंबर की नीलामी में 9 खिलाड़ी खरीदे हैं। इनमें स्वास्तिक चिकारा (20 लाख रुपए), शाई होप (75 लाख रुपए), सुमित कुमार (1 करोड़ रुपए), झाय रिचर्डसन (5 करोड़), रसिख सलाम (20 लाख रुपए), कुमार कुशाग्र (7.20 करोड़ रुपए), रिकी भुई (20 लाख रुपए), ट्र्स्टन स्टब्स (50 लाख रुपए) और हैरी ब्रूक (4 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

इन्हें किया था रिटेन

टीम ने एक दर्जन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, यश धुल, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल शामिल हैं।

टीम का पूरा स्क्वाड

स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, रसिख सलाम, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ट्र्स्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, यश धुल, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories