नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2025 में मेंस एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना है लेकिन अब इस बड़े टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैै। दरअसल 24 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एशियाई क्रिकेट परिषद की मीटिंग होनी है जिसमें बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए इसमें नहीं जाने का फैसला किया है।
एशिया कप 2025 टूर्नामेंट को शुरू होने में 2 महीने से भी कम का समय बचा है, इस बीच टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है, जिसमें रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, 24 जुलाई को ढाका में होने वाली एसीसी की बैठक में भारत और श्रीलंका ने शामिल होने से इनकार कर दिया है। भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक रिश्ते अभी बहुत अच्छे नहीं है। टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी रद्द हो गया है हालांकि, अगस्त में तय इस सीरीज को रद्द करने का कारण बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम संबंधी कारणों को बताया, लेकिन दोनों देशों के बीच, तनाव भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, भारत और श्रीलंका इसमें शामिल नहीं होगा। बावजूद मीटिंग तय तारीख के अनुसार 24 जुलाई को ही होगी।
क्या वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग में शामिल होंगे भारत और श्रीलंका?
एक शीर्ष अधिकारी ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, हमने सभी सदस्य देशों को अपनी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। अगर कोई सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होना चाहता है तो, वह ऑनलाइन तरीके से शामिल हो सकते है। जिसकी बैठक ढाका में होगी।
एशिया कप 2025 का आयोजन कहां होगा?
एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा जिसका मेजबानी भारत करेगा। लेकिन ये हाइब्रिड मॉडल में होना है। क्योंकि, पाकिस्तान अपने मैच भारत से बाहर खेलेगा ये दुबई हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, बीसीसीआई से औपचारिक रूप से लेटर लिखकर पूछा है कि, क्या अब भी बीसीसीआई इसकी मेजबानी करना चाहता है। दरअसल ये भी खबर आई थी कि, पूरा टूर्नामेंट ही यूएई में शिफ्ट हो सकता है। अब वहीं एक फेमस न्यूज टीवी की रिपोर्ट में एक बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से बताया गया कि, बोर्ड ने एसीसी को बता दिया है कि, वह अपने अधिकारियों को ढाका नहीं भेजेगा। बोर्ड ने तर्क दिया है कि, ये महत्वपूर्ण मीटिंग बांग्लादेश में करना सही है क्योंकि वहां के राजनितिक हालत अभी ठीक नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार अगर एशिया कप रद्द या स्थगित होता है तो, इस दौरान इंग्लैंड और श्रीलंका ने भारत के साथ खेलने की इच्छा जताई है।





