back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेशी दौरे पर पत्नी को साथ नहीं ले जा सकेंगे क्रिकेटर्स, BCCI ने दिया खिलाड़ियों को झटका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मीटिंग में खिलाड़ियों को लेकर एक सख्‍त निर्णय लिया है। टीम के दौरे पर प्‍लयेर्स के साथ में पत्नियां नही रह सकेंगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। टीम का लगातार खराब प्रदर्शन कई प्रश्‍न खड़े कर रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके बाद एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर आंकलन किया गया, साथ ही कई अहम फैसले लिए गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब खिलाड़ी विदेश दौरे पर अपनी पत्नियां और गर्लफ्रेंड को ज्‍यादा दिन तक साथ नहीं रख सकेंगे। इसके साथ ही किसी भी खिलाड़ी को अलग से सफर करने की परमिशन नहीं होगी, वे केवल टीम की बस से ही ट्रेवल कर सकेंगे। 

विदेशी दौरे पर पत्‍नी को साथ रखना मना

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहली भी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया को लेकर BCCI ने कुछ सख्‍त फैसले लिए है, और कुछ पुराने नियमों को भी लागू किया गया है। अब खिलाड़ी 45 दिनों तक चलने वाले विदेशी दौरे पर पत्नियों के साथ ज्यादा नहीं रह सकेंगे। खिलाड़ियों का परिवार 14 दिनों से ज्यादा तक नहीं रह पाएगा।

अब टीम बस से ट्रैवल करना अनिवार्य

हालिया रिपोर्ट में सामने आई जानकारी में कहा गया कि, टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने टीम की बस में सफर ना करते हुए अलग अपनी निजी कार से ट्रेवल करते हैं। अब BCCI ने सख्‍त चेतावनी दी है और इसको लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं। अब हर खिलाड़ी को टीम के साथ बस से जाना अनिवार्य होगा। हालांकि, BCCI ने इन नियमों को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

सपोर्ट स्टाफ को लेकर BCCI का नया नियम –

टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ भी कापी चर्चा में आ गया है, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बहुत लोग ऐसे हैं जो कई सालों से जुड़े है, उनके कार्यकाल का पता नहीं है। अब इसे लेकर भी तय हो गया है कि, सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल दो साल का होगा। इसे ज्यादा से ज्यादा एक साल और बढ़ाकर कुल तीन साल तक किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵