back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेटर Rinku Singh के पिता घर-घर सिलेंडर डिलीवरी का कर रहे काम; Video Viral, खिलाड़ी करोड़ों का मालिक

Rinku Singh Father Viral Video: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह सुर्खियों में है। इस बार वह अपने दमदार खेल की वजह से नहीं, बल्कि पिता के कारण।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह सुर्खियों में है। इस बार वह अपने दमदार खेल की वजह से नहीं, बल्कि पिता के कारण चर्चा में हैं। उनके पिता एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह घर-घर जाकर एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी दे रहे हैं। बता दें क्रिकेटर रिंकू सिंह की कुल संपत्ति (नेटवर्थ) 50 करोड़ रुपए है। उनकी सालाना आय 60 लाख रुपए है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने सलाह दी कि उनके पिता को अब यह काम नहीं करना चाहिए। दरअसल, रिंकू भले अब पॉपुलर हो गए हैं, लेकिन उनका बचपन और युवा अवस्था काफी गरीबी में गुजरा है। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। वह आज भी अपना काम नहीं छोड़े हैं।

वायरल वीडियो पर रिंकू का रिएक्शन

रिंकू के एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा-मुझे अपने पिताजी पर गर्व है। पिताजी कहते हैं कि हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए। कभी किसी बात का घमंड नहीं करना चाहिए। मतलब आज रिंकू सफलता हासिल कर रहे हैं, लेकिन उनके पिता फिर भी साधारण जिंदगी जी रहे। खिलाड़ी ने अपने पिता को लेकर कहा कि आप हमेशा मेरे प्रेरणादायक रहे हैं। बता दें वीडियो रिंकू सिंह (@Rinku__singh_) के नाम वाले अकाउंट से शेयर हुआ है, जो कुछ वक्त बाद सस्पेंड था।

खिलाड़ी ने परिवार वालों को दी थी एसयूवी कार गिफ्ट

रिंकू घरेलू क्रिकेट से भी अच्छी कमाई करते हैं। उन्हें फर्स्ट क्लास में हर दिन 40 हजार रुपए से 60 हजार रुपए फीस मिलती है। उनका होम टाउन अलीगढ़ में एक घर है। उसकी कीमत लाखों में है। रिंकू ने चार साल पहले परिवारवालों को ब्रेजा SUV दिलवाई थी। इस कार की कीमत 14 लाख रुपए है।

रिंकू का कॅरियर

रिंकू ने साल 2013 में विजय हजारे ट्रॉफी में 206 और 154 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनका चयन यूपी की रणजी टीम में साल 2016 में हुआ। उन्होंने साल 2014 में सेंट्रल जोन अंडर-19 में हुआ। साल 2015 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन XI और साल 2018 में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष XI का प्रतिनिधित्व किया। फिर मुंबई इंडियंस के कैंप में उनका चयन हो गया। साल 2017 में रिंकू को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपए में खरीदा। साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपए में खरीदा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵