back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T-20: साउथ अफ्रीका से हार पर रिंकू सिंह ने मांगी माफी, BCCI ने शेयर कर दिया Video

India vs South Africa T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह टीम की हार से बेहद मायूस हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह टीम की हार से बेहद मायूस हैं। उनका माफी मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। आप सोच रहे होंगे कि उन्हें किस बात पर माफी मांगने की जरूरत पड़ी तो कल उन्होंने जोरदार छक्का लगाया था, जिसके बाद मीडिया बॉक्स का सीसा टूटा था। खिलाड़ी से जब इस पर चर्चा की गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा-मुझे नहीं पता था इस बारे में, मुझे आप से पता चला है। उसके लिए मुझे खेद है।

68 रनों की नाबाद पारी खेली

26 वर्षीय रिंकू सिंह ने बीसीसीआई (BCCI) के साथ बातचीत में कहा, जब मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आया, तब तीन विकेट गिरे थे। हमारे लिए सिचुएशन थोड़ा टफ था। मुकाबले में सूर्या भाई के साथ मेरी बात हुई थी कि जैसी गेंद आ रही है, वैसी शॉट खेलो। मैंने शुरुआती पलों में थोड़ा समय लिया, क्योंकि विकेट को समझने में थोड़ी परेशानी हो रही थी, इसलिए मैंने शुरुआती ओवरों में कुछ गेंदे खेली, लेकिन जब सेट हो गया तो फिर बड़े हिट लगने लगे। गौरतलब है कि रिंकू सिंह ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 68 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट कॅरियर का पहला अर्धशतक रहा।

सूर्यकुमार की तारीफ की

जब रिंकू से कप्तान सूर्यकुमार यादव से मिली हिदायत पर बातचीत की गई तो उन्होंने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, कप्तान ने बस यही बोला-जैसी गेंद आ रही है, बस वैसी शॉट खेल और खुद पर भरोसा रख।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...