back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: फाइनली आईपीएल का पूरा शेड्यूल आ गया, फाइनल मुकाबला 26 मई को, जानें कब होगी किन टीमों की भिड़ंत

IPL 2024 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इससे पहले BCCI द्वारा 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इससे पहले BCCI द्वारा 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया था। पहले शेड्यूल के तहत 22 मार्च से 7 अप्रैल तक मुकाबलों की तिथियां, स्टेडियम और टीमें तय हैं। लीग का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला गया था। अब फुल शेड्यूल के मुताबिक 26 मई को आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा।

21 मई से प्लेऑफ मैच

आईपीएल के पूरे शेड्यूल में बताया गया है कि 21 मई से प्लेऑफ मैच शुरू होंगे। 26 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। स्टेज का आखिरी मैच 19 मई को खेला जाना है। 20 मई को ब्रेक रहेगा। 21 मई को पहला क्वालिफायर मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। 22 मई को इसी मैदान पर एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। 24 मई को चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाना है। 26 मई को चेपॉक में फाइनल मैच होगा।

नए शेड्यूल में होंगे सभी दिन डबल हेडर मुकाबले

आईपीएल के पूरे शेड्यूल के अनुसार 21 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले होंगे। फिर 27 और 28 अप्रैल को डबल हेडर हैं। 5 मई को भी डबल हेडर है। इसके बाद 12 मई को डबल हेडर होंगे। 19 मई को लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला जाएगा। 19 मई को भी डबल हेडर हैं। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला जाएगा। बता दें पंजाब किंग्स अपने दो मैच धर्मशाला में खेलेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में दो मैच खेलेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Jennifer Winget का छाया ग्लैमरस अंदाज, बोल्ड तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) टेलीविजन...

लड़कियों को हर साल मिलेंगे 50 हजार रुपये, AICTE Pragati Scholarship के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं...

SBI की 364 दिन की FD में 2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज? समझें पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश...

गर्मी में नहीं रुक रही खांसी और छींक, तो अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी बहुत तेज पड़ रही...

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵