back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोरोना से हुए संक्रमित

नई दिल्ली, 05 (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के स्थगित होने के बावजूद कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हो रहा है। नए मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हसी की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई। खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद चेन्नई की पूरी टीम आइसोलेशन में चली गई है। टीम ने अपना पिछला मैच पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला था। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अभी दिल्ली में है। उसने पहले पांच मैच मुंबई में खेले थे। इसके बाद दो मैच दिल्ली में हुए। इस बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम जबरदस्त फॉर्म में है। टीम ने सात में से पांच मैच जीते थे। टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...