back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बदलाव, इन 2 युवा खिलाड़ियों को दिया मौका, England सीरीज से खास कनेक्शन

BCCI central contract : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2023-24 के लिए प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा बदलाव किया है। इस लिस्ट में दो युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2023-24 के लिए प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा बदलाव किया है। इस लिस्ट में दो युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अब बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 30 की जगह 32 खिलाड़ी हो गए हैं। नए बैटिंग स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी ग्रुप-सी में रखे गए हैं। सोमवार को बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी। इसमें दोंनों खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगाई गई। अब दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा सालाना 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखाया था बेहतरीन खेल

सरफराज खान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया था। मुंबई के घरेलू दिग्गज सरफराज ने तीन टेस्ट मैचों में तीन अर्धशतक बनाए थे। आगरा के ज्यूरेल ने रांची में मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 90 रन और नाबाद 39 रन बनाए थे। अपने दूसरे ही गेम में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के नाम

ग्रेड-ए+: कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।

ग्रेड-ए : आर अश्विन, मो. शमी, केएल राहुल, शुभमन गिल, मो. सिराज, हार्दिक पांड्या।

ग्रेड-बी: सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल।

ग्रेड-सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, रुतुराज गायकवाड, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵