back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्थ के पांचवें एशेज टेस्ट की मेजबानी को लेकर कैमरन ग्रीन ने दिया बयान

सिडनी, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 8 दिसंबर से एशेज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, लेकिन सीरीज का आखिरी टेस्ट सख्त क्वोरंटीन नियम और नए कोविड वेरिएंट के आने से पर्थ में होने की संभावना कम हो गई है। इस पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन ने कहा है कि वह जनवरी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने पांचवां एशेज टेस्ट न खेलने पर भी चिंतित नहीं होंगे। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर मार्क मैकगोवन ने कहा है कि नए कोविड-19 वेरिएंट के कारण सख्त सीमा प्रतिबंध लागू रहेंगे और खिलाड़ी को मैच खेलने के लिए 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। उन्होंने क्रिकेटरों की पत्नियों और प्रेमिकाओं के पांचवें टेस्ट में आने पर भी रोक लगा दी है। टेस्ट 14 जनवरी से 60 हजार की क्षमता वाले ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल ग्रीन घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन पर्थ में टेस्ट नहीं होने की संभावना हर गुजरते मिनट के साथ बढ़ती जा रही है, जिस पर क्रिकेटर ने कहा कि टीम जहां भी खेलेगी वहां प्रदर्शन करेगी। –आईएएनएस आरजे/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही Avatar 3 की रफ्तार, Day 3 में कमाई ने उड़ाए होश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...