back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुमराह ने मुझसे कहा था जितना हो सके सीखो : नागवसवाला

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए तेज गेंदबाज अर्जन नागवसवाला ने कहा है कि टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनसे कहा था कि जितना हो सके सीखा करो। नागवसवाला ने कहा कि वह उन खिलाड़ियों से मिलने के लिए उत्सुक हैं जिन्हें उन्होंने अबतक सिर्फ टीवी पर ही खेलते हुए देखा है। 23 वर्षीय गेंदबाज ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर चुने जाने की खबर को पचा पाना और इस पर भरोसा करना मुश्किल था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह समझने में थोड़ा वक्त लगा कि यह सच में हुआ है। उन्होंने कहा, मैं उन सभी खिलाड़ियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं जिनको अभी तक बस टीवी पर इंडिया के लिए अच्छा करते हुए देखा है। इन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। मैं इन सभी से ज्यादा से ज्यादा सीखने के लिए उत्सुक हूं। नागवसवाला घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह मुंबई इंडियंस के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े हैं। उन्होंने कहा, बुमराह के साथ मैं घरेलू क्रिकेट में नहीं खेला क्योंकि वह भारत के लिए खेलते हैं। लेकिन जब भी मुंबई इंडियंस के लिए हम साथ में अभ्यास करते थे तो वह हमेशा मुझसे कहते थे कि जहीर खान या शेन बॉन्ड और किसी से भी जितना हो सके सीखो। इसके बाद तुम्हें निर्णय लेना है कि तुम क्या चाहते हो। नागवसवाला ने कहा, मैं टीम के साथ मिलने के लिए काफी उत्सुक हूं। चोट के मामलों के बावजूद हमने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी। मैं उस टीम से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं जिसका खुद पर भरोसा इतना मजबूत है। उन्होंने कहा, भरत अरूण सर के नेतृत्व में हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में काफी परिवर्तन आया है। टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। यकीन है कि मुझे भरत सर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...