back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिट रहने पर बुमराह 400 टेस्ट विकेट ले सकते हैं : एम्ब्रोस

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने कहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगर अपनी फिटनेस का स्तर बनाए रखते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट चटका सकते हैं। एम्ब्रोस ने यूटृयूब पर एक शो में कहा, भारत के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज हैं। मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं। वह असरदार हैं और मैं उन्हें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं। उन्होंने कहा, वह जितने लंबे समय तक लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर लेंगे। वह गेंद को सीम और स्विंग कराते हैं। वह अच्छी यॉर्कर भी डालते हैं। वह जितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर सकते हैं। एम्ब्रोस ने कहा कि बुमराह का शॉर्ट रनरअप होने से उनके शरीर में खिंचाव का ज्यादा खतरा रहता है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, आप तेज गेंदबाजी के बारे में जानते हैं। यह आमतौर पर लय के बारे में होता है। गेंद डालने से पहले एक अच्छी लय की जरूरत होती है। बुमराह का रनअप शॉर्ट हैं और साथ ही वह गेंद फेंकने से पहले दो या तीन बार जॉग करते हैं। इसका सीधा मतलब है कि उनके शरीर में थोड़ा खिंचाव पड़ता है। इसलिए मेरा मानना है कि उनका समय तक उनका फिट रहना जरूरी है। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...