back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना की टीम पर हमला, जान बचाकर भागे खिलाड़ी

Argentina vs Morocco: पेरिस ओलंप‍िक में उस समय अर्जेंटीना और मोरक्को के बीच हुए मैच में उस समय अजीबोगरीब स्थ‍ित‍ि बन गई, जब फुटबॉल फैन्स मैदान पर उतर आए।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज बड़े बवाल के साथ हुआ। टूर्नामेंट केओपनिंग एवं ग्रुप स्टेज के मैच में फुटबॉल फैंस ने अर्जेंटीना की टीम पर पटाखों से हमला कर दिया, जिसके बाद एथलीट वहां से भागे। ऐसे में मोरक्को और अर्जेंटीना के बीच आयोजित मैच स्थगित कर दिया गया। इसके बाद दर्शकों को मैदान से बाहर कर खाली स्टेडियम में 2 घंटे बाद मैच शुरू हुआ, जिसमें अर्जेंटीना को 2-1 से हार का मुंह देखना पड़ा।

मोरक्को के फैंस हुए उग्र


अर्जेंटीना के बराबरी के गोल के बाद मोरक्को के फैंस उग्र हो गए। उन लोगों ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर पटाखे फेंके। अर्जेंटीना के कोच जेवियर मास्चेरानो ने कहा कि ऐसा सर्कस पहले नहीं देखा था। मैदान पर हमले के कारण सेंट-इटियेन में अपने पहले ओलंपिक मैच में मोरक्को के खिलाफ अर्जेंटीना की हार हुई। दरअसल, मैच स्थगित होने के बाद VAR (Video assistant referee) रिव्यू के आधार पर अर्जेंटीना को हार झेलनी पड़ी।

https://twitter.com/Eng_Tayyub/status/1816165974292468134

अर्जेंटीना ने कर ली थी बराबरी


अर्जेंटीना के क्रिस्टियन मेडिना ने इंजरी टाइम में गोल दाग कर 2-2 की बराबरी कर ली थी। मगर, गोल खारिज करने का फैसला खेल रोकने के करीब दो घंटे बाद बताया गया। जब दोनों टीमें खाली स्टेडियम में मैच खत्म करने को लौटी थीं।

एंजो फर्नांडीज के वीडियो विवाद के कारण हुआ बवाल


बता दें, एंजो फर्नांडीज के वीडियो विवाद के लिए अर्जेंटीना को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी। इसे फ्रांसीसी फुटबॉल फेडरेशन ने ‘नस्लवादी और भेदभावपूर्ण’ बताया। साल 2004 और 2008 में गोल्ड मेडल जीतने वाली अर्जेंटीना हाल में कोपा अमेरिका जीतने वाले जूलियन अल्वारेज, निकोलस ओटामेंडी, गेरोनिमो रुली के साथ खेलने के बावजूद सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सका। सौफ‍ियान रहीमी ने मोरक्को को पहले हाफ के अंत‍िम सेकंड में 1-0 से बढ़त दिलाया। दूसरा गोल 49वें मिनट में पेनल्टी पर किया था। अर्जेंटीना से एकमात्र गोल 68वें मिनट में सिमोन गिउलिआनो ने किया।




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...