back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विराट-रोहित की वजह से BCCI करेगा बड़ा बदलाव, घरेलू मैचों के लाइव प्रसारण की संख्या बढ़ेगी

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में उपस्थिति से दर्शकों की मांग पर BCCI घरेलू मैचों के लाइव प्रसारण की संख्या 100 से बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट फैंस को पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट को लेकर एक बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। विजय हजारे ट्रॉफी में जब टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर उतरते हुए नजर आए, तब भी उनके मैचों का लाइव प्रसारण नहीं हुआ। इससे क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी बढ़ी और बीसीसीआई पर सवाल उठने लगे कि आखिर देश के सबसे बड़े टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय स्टार्स खेल रहे हों, फिर भी उनकी क्रिकेट का सीधा प्रसारण क्यों नहीं हो रहा है।

घरेलू क्रिकेट को लेकर BCCI अपनी नीति में बदलाव करेगा?

अब इस मामले में बीसीसीआई ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह घरेलू क्रिकेट को लेकर अपनी नीति में बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घरेलू टूर्नामेंट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों की उपस्थिति बढ़ने के कारण दर्शकों की मांग भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पहले लोग यह सवाल नहीं करते थे कि घरेलू मैच लाइव क्यों नहीं दिखाया जा रहा है।

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले घरेलू मैचों की संख्या बढ़ेगी

बीसीसीआई के पास फिलहाल 100 घरेलू मैचों का टेलीकास्ट कॉन्ट्रैक्ट है, जिसे अगले सीजन से बढ़ाने की योजना है। सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि,बोर्ड ने 100 मैचों की सीमा तय की थी, लेकिन अब जब घरेलू क्रिकेट में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी नियमित रूप से खेल रहे हैं, तो दर्शक भी इन मैचों को लाइव देखना चाहते हैं। इसलिए BCCI अपनी नीति में बदलाव करके टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले घरेलू मैचों की संख्या बढ़ाएगा।

ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं-देवजीत सैकिया

देवजीत सैकिया ने कहा, हमारी व्यवस्था पहले यह थी कि 100 घरेलू मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। लेकिन अब जब सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, तो क्रिकेट प्रेमी घरेलू मैच देखना चाहते हैं। इसलिए हम इस नीति में बदलाव करने जा रहे हैं। 100 से हम निश्चित रूप से मैचों की संख्या बढ़ाएंगे, और इसके लिए हम अपने ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों की भागीदारी के फायदे

इसके अलावा सैकिया ने घरेलू क्रिकेट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों की भागीदारी के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है कि वे देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलें और उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करें। इससे युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें खेल के स्तर को समझने और सीखने का मौका मिलता है।

बदलाव की आधिकारिक घोषणा अगले सीजन के प्रारंभ से पहले

हालांकि यह बदलाव कब लागू होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा बीसीसीआई द्वारा अगले सीजन के प्रारंभ से पहले की जा सकती है। लेकिन यह स्पष्ट है कि बीसीसीआई अब घरेलू क्रिकेट को और अधिक प्रोफेशनल और दर्शक-केंद्रित बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है। फिलहाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की वजह से घरेलू क्रिकेट को मिलने वाली मांग बढ़ी है, और बीसीसीआई भी इसे नजरअंदाज नहीं कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...