back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asian Champions Trophy 2024: भारत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को चटाई धूल, फाइनल में चीन से होगा मुकाबला

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंच गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराकर जबरदस्त जीत हासिल की। भारतीय टीम ने इस मैच को 4-1 से अपने नाम करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। टूर्नामेंट में उनके 7 गोल हो चुके हैं। अब फाइनल में भारत की टक्कर चीन से होगी।

भारत ने साउथ कोरिया के छुड़ाए छक्के 

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला साउथ कोरिया से हुआ। इस दौरान भारत ने इस मैच को 4-1 से अपने नाम कर लिया। मैच की बात करें तो भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) औरजरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। तो वहीं दूसरी तरफ कोरिया के लिए इकलौता गोल यांग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दिया। 

फाइनल में चीन से होगी भिड़ंत 

सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को हराकर जीत हासिल की। जिसके बाद अब भारतीय टीम का मुकाबला चीन से होगा। ये मैच 17 सितंबर मंगलवार 2024 को खेला जाएगा। वहीं चीन की रैंकिंग की बात करें तो वो वर्ल्ड में 23वें स्थान पर है और दूसरी तरफ तो वहीं भारतीय टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है।आप को बता दें कि, भारत ने लीग चरण के मैच में चीन को 3-0 से हराया था। जबकि इससे पहले चीन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट के जरिए 2-0 से हराया था। 

4 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चूका है भारत 

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारत के साथ साथ 6 और टीमों ने भाग लिया है। भारत ने पिछले साल 2023 के साथ-साथ 2011, 2016, 2018 में भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारत के हार की बात करें टीम 2012 में हुए मुकाबले में हार गई थी। उस दौरान पाकिस्तान ने उन्हें हराकर खिताब जीता था। लेकिन इस बार खुद पाकिस्तान फाइनल से बाहर है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस, भारत में नहीं खेलेगी, FIH ने की पुष्टि

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...