नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। रिपोट्स की माने तो 25 साल के अर्जुन की एंगेजमेंट सानिया चंडोक से हुई है। सानिया जाने-माने मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। बता दें कि सानिया अर्जुन की बचपन की दोस्त हैं। सानिया के पिता रवि घई सचिन तेंदुलकर के दोस्त भी हैं। सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग ओर कुछ करीब दोस्त ही शामिल हुए थे।
लाइमलाइट से दूर रहते है सानिया
अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की बचपन की दोस्त सानिया चंडोक लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 805 फॉलोअर्स हैं, जिनमें अर्जुन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर उन्हें फॉलो करते हैं।
बिजनेसमैन घराने से तालुक रखती है सानिया
हालांकि, अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया काफी बड़े घराने से आती है। सानिया का परिवार मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन का परिवार है। घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (Low-Calorie Ice Cream Brands) के मालिक हैं। तो वही, अर्जुन तेंदुलकर फास्ट बॉलर और ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते नजर आते है। फिलहाल, IPL में वे मुंबई इंडियंस से जुड़े है।
IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर फास्ट बॉलर और ऑलराउंडर है। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है। वे आईपीएल मुंबई में अब तक कुल 5 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं।
IPL 2025 में नहीं मिला मौका
हालांकि, अर्जुन को IPL में सिर्फ एक मैच में ही बल्लेबाजी करने का अवसर मिला था, जिसमें उन्होंने 9 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए थे। अर्जुन ने IPL में 2023 में डेब्यू किया था। हालांकि, IPL 2025 में अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।




