back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनमोलप्रीत सिंह ने शतक ठोक उड़ाया गर्दा, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय, इन प्‍लेयर्स के क्‍लब में हुई एंट्री

इस मुकाबले में पंजाब के टॉप ऑर्डर अनमोलप्रीत सिंह ने दमदार प्रदर्शन कर एक और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के अनमोलप्रीत ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ा है, ऐसा करने के बाद वह लिस्‍ट ए में शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए है। विजय हजारे ट्रॉफी का पहला मुकाबला गुरुवार को पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश के बीच खेला गया है। इस मुकाबले में पंजाब के टॉप ऑर्डर अनमोलप्रीत सिंह ने दमदार प्रदर्शन कर एक और रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने लिस्ट में तीसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पंजाब के 26 वर्षीय बल्लेबाज ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक ठोका। उन्‍होनें मात्र 45 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्‍को की बदौलत 115 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान अनमोलप्रीत ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा करने में कामयाब हुए। इसके साथ वह जैक फ्रेजर मैकगर्क और एबी डिविलियर्स के क्लब में भी एंट्री ले ली है। 

लिस्ट ए में तीसरा सबसे तेज शतक

पंजाब के 26 वर्षीय बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 45 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्के के बदौतल से 115 रन ठोक डाले। इस पारी के दौरान अनमोलप्रीत ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतकीय आकंड़ा छूआ। इस रिकॉर्ड के साथ ही वह जैक फ्रेजर मैकगर्क और एबी डिविलियर्स के क्लब में भी एंट्री ले ली है। 

अनमोलप्रीत लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। मैकगर्क ने 29 और डिविलियर्स ने 31 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाए थे। इस तरह वह भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

IPL Mega Auction में रहे अनसोल्ड

अनमोलप्रीत इस बार के आईपीएल में अनसोल्‍ड रहे है। उनको आईपीएल सीजन 2025 की मेगा नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। वह इस बार बीक नहीं सकें है, अनसोल्ड रहे थे। अब उन्होंने अपने इस कारनामे के साथ फ्रेंचाइजियों को करारा जबाव दिया है। वह इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस(एआई) और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल चुके हैं। 

अनमोलप्रीत ने तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड

पंजाब के लेफ्ट आर्म के बल्लेबाज ने गुरुवार को भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत के पूर्व बल्लेबाज ने इससे पहले 2010 में बड़ौदा के लिए खेलते हुए लिस्ट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। वह इस मैच में मात्र 40 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने थे। अब अनमोलप्रीत ने उन्हें पछाड दिया है। उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...