नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है। इसमें टीम इंडिया 245 रनों पर ऑलआउट हुई। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 256 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका टीम के पास 11 रनों की लीड है। मैच में भारतीय टीम पहली पारी के दौरान काफी मुश्किल में थी, लेकिन केएल राहुल ने शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला। भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। केएल राहुल ने 137 गेंदों पर 101 रन बनाए। पारी के बाद बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि मैंने शतक बनाया है, इसलिए लोग तारीफ कर रहे हैं। 3-4 महीने पहले हर कोई मुझे गालियां दे रहा था। यह खेल का हिस्सा है, लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि इसका आप पर असर नहीं पड़ता। जितनी जल्दी आपको यह एहसास होगा कि इससे दूर रहना आपके खेल के लिए अच्छा है, उतना बेहतर होगा।
बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे राहुल
बता दें केएल राहुल कुछ महीने पहले बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। इंजरी और खराब फॉर्म की वजह से उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वे जैसे ही इंजरी बाद टीम में कमबैक किया, उस दौरान भी कुछ लोगों ने उनके वर्ल्ड कप टीम में होने पर सवाल खड़े किए थे। केएल राहुल ने सभी का जवाब वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म से दिया था। अब टेस्ट क्रिकेट में भी दमदार वापसी कर ली है। इसके बाद उनका यह बड़ा बयान आया है।
बनाए कई रिकॉर्ड
केएल राहुल ने शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया ने इससे पहले 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था। मुकाबले में भी केएल ने शतक लगाया था। बॉक्सिंग डे टेस्ट में बैक-टू-बैक शतक लगाने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। सेंचुरियन में किसी बाहरी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में भी केएल पहले स्थान पर पहुंचे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




