back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli: विराट कोहली का जबरा फैन, लखनऊ से मुंबई की पैदल यात्रा पर निकला

Virat Kohli Fan: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को चाहने वालों की कमी नहीं है। कोहली के कुछ फैंस ऐसे हैं, जो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को चाहने वालों की कमी नहीं है। कोहली के कुछ फैंस ऐसे हैं, जो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। एक ऐसा ही जबरा फैन सामने आया है, जो कोहली से मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई का पैदल सफर कर रहा है।

फैंस का नाम विनय, पोस्टर पर ये लिखा

विनय नाम का फैन हाथ में पोस्टर लेकर कोहली से मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई के लिए पदयात्रा पर निकला है। पोस्टर में विराट की कही गई बात लिखी है। इसके अलावा पोस्टर में यात्रा का कुछ विवरण भी लिखा है। कोहली के नाम से पोस्टर में लिखा गया-मैं हमेशा भारत के लिए हाथ में बल्ला और खेल जीतने का सपना देखता था। यही मेरी प्रेरणा थी कि मैं क्रिकेट खेलूं। इसके नीचे लिखा है-विराट कोहली फैन लखनऊ से मुंबई पदयात्रा।

फैंस मिलने के लिए अपनाते हैं अलग-अलग तरीके

फैन फिर इस बात का एसहास दिलाता है कि कोहली के कितने चाहने वाले हैं और लगभग उनका हर फैन उनसे मिलने की प्रबल इच्छा रखता है, लेकिन हर कोई कोहली से नहीं मिल पाता है। ऐसे में फैंस अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोहली के साथ खेलने वाले एवं उनसे जूनियर कई क्रिकेटर भी उनको आदर्श मानते हैं। लिस्ट में बल्लेबाज शुभमन गिल भी हैं। भले गिल कोहली के साथ खेलते हैं, लेकिन वह उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे कोहली

इन दिनों टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेल रही है। निजी कारणों की वजह से कोहली इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। सीरीज के तीन मुकाबले हो चुके हैं। फैंस कोहली को टेस्ट सीरीज में बहुत मिस कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...