back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी आज मना रहे हैं जन्मदिन, यह खूंखार गेंदबाज भी है लिस्ट में शामिल

टीम इंडिया के उन 5 खिलाड़ियों का आज जन्मदिन है जिन्होंने अपने अपने टेन्योर में भारत को अपने खेल से जीत दिलाई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऐसा बहुत ही कम बार होता है जब टीम इंडिया के 5 धुरंधर खिलाड़ियों का जन्मदिन एक ही दिन आए। हालांकि 6 दिसंबर का दिन क्रिकेट के लिहाज से कुछ ऐसा ही है। आज के दिन टीम इंडिया के खूंखार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जन्मदिन है जबकि अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फंसाने वाले रवींद्र जडेजा भी इस लिस्ट में हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर, करुण नायार और आर पी सिंह भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज इस खास मौके पर जानेंगे कैसा रहा है उनका क्रिकेट जगत में सफर।

जसप्रीत बुमराह

बुमराह जैसे तेज गेंदबाज भारत में विरले ही हुए हैं, हालांकि सभी गेंदबाजों ने अपनी अपनी क्षमता में शानदार गेंदबाजी की है लेकिन बुमराह विरोधियों मे खौफ बनकर रहते हैं। बुमराह आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्पिन डिपार्टमेंट के सबसे टॉप मोस्ट स्पिनर रवींद्र जडेजा भी आज 36 साल के हो गए हैं। जडेजा जितने शानदार गेंदबाजी में हैं उतने ही शानदार फिल्डिंग में भी हैं। हालांकि टी20 फॉर्मेट से जडेजा संन्यास भले ही ले चुके हैं लेकिन वनडे और टेस्ट में वो आज भी मेन स्ट्रीम गेंदबाज हैं।

करुण नायर

करुण नायर का आज 33वां जन्मदिन है। करुण नायर उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ट्रिपल सेंचुरी लगा दी थी। हालांकि वह टीम इंडिया में अपनी परमानेंट जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे थे। करुण ने 6 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को रिप्रजेंट किया है जिसमें उनके नाम 374 रन दर्ज हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में वह केवल 2 ही मैच खेल सके थे जिसमें 46 रन बनाए।

आरपी सिंह

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने साल 2007 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में घातक गेंदबाजी की थी। आरपी सिंह ने 58 वनडे मैच और 14 टेस्ट मैच में टीम इंडिया को रिप्रेजेंट किया है। इसके अलावा उन्होंने 10 टी20 मैच भी खेले हैं।

श्रेयस अय्यर

IPL मेगा ऑक्शन में दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी आज 30 साल के हो गए हैं। अय्यर ने अपनी काबिलियत का लोहा साल 2023 के विश्व कप में मनवाया था जब उन्होंने लगातार दो शतकों की मदद से 11 मैचों में 530 रन जड़े थे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵