नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न। इसके अलावा हाल ही में शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2 दिसंबर 2025 को यह घोषणा करी कि मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन खिलाड़ियों को यह पुरस्कार देंगी।
बता दें कि, भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पिछले साल पेरिस में आयोजित पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। वे एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली Women Athletes बनी थीं। वहीं गुकेश ने शतरंज में बड़ा कारनाम कर दिखया था। ओर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने बीते साल 12 दिसंबर को वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा है। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को करारी शिकस्त दिया था। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में ये कीर्तिमान स्थापित किया है, और वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल प्राप्त हुआ। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। अब उन्हें खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अर्जुन अवॉर्ड की बात करें तो ये दो कैटेगरी है। साल 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट्स के साथ-साथ दो खिलाड़ियों को लाइफटाइम कैटेगरी के लिए भी चुना गया है। इसमें मुरलीकांत पेटकर और सुची सिंह शामिल हैं। मुरलीकांत पैरा-स्वीमर रहे हैं। उन पर फिल्म भी बन चुकी है। वहीं सुची सिंह को एथलेक्टिस कैटेगरी के लिए चुना गया है।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड –
डी गुकेश – शतरंज
हरमनप्रीत सिंह – हॉकी
प्रवीण कुमार- पैरा एथलेटिक्स
मनु भाकर – शूटिंग
इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड –
ज्योति याराजी – एथलेटिक्स
अन्नू रानी – एथलेटिक्स
नीटू – मुक्केबाजी
स्वीटी – मुक्केबाजी
वंतिका अग्रवाल – शतरंज
सलीमा टेटे – हॉकी
अभिषेक – हॉकी
संजय – हॉकी
जरमनप्रीत सिंह -हॉकी
सुखजीत सिंह – हॉकी
राकेश कुमार – पैरा-तीरंदाजी
प्रीति पाल – पैरा एथलेटिक्स
जीवनजी दीप्ति – पैरा एथलेटिक्स
अजीत सिंह – पैरा एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी – पैरा एथलेटिक्स
धर्मबीर – पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूरमा – पैरा एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा – पैरा एथलेटिक्स
सिमरन जी – पैरा एथलेटिक्स
नवदीप – पैरा एथलेटिक्स
नितेश कुमार – पैरा-बैडमिंटन
थुलासिमथी मुरुगेसन – पैरा-बैडमिंटन
नित्या श्री सुमति सिवन – पैरा-बैडमिंटन
मनीषा रामदास – पैरा-बैडमिंटन
कपिल परमार – पैरा-जूडो
मोना अग्रवाल – पैरा-शूटिंग
रूबीना फ्रांसिस – पैरा-शूटिंग
स्वप्निल सुरेश कुसले – शूटिंग
सरबजोत सिंह – शूटिंग
अभय सिंह – स्क्वाश
साजन प्रकाश – तैरना
अमन – स्वीमिंग





