back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Whatsapp पर फर्जी कॉल-मैसेज से मिलेगी निजात, Online शिकायत दर्ज कराकर स्पैमर्स को भिजवाएं जेल

Fraud Call on Whatsapp: वाइस के बाद अब लोग व्हाट्सएप (Whatsapp) पर भी फर्जी कॉल और मैसेज से परेशान हैं। साइबर ठग आए दिन व्हाट्सएप यूजर्स को कॉल-मैसेज करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। नॉर्मल कॉल करके लोगों को ठगने के बाद अब ठग वॉट्सऐप (Whatsapp) पर भी कॉल करके परेशान करने लगे हैं। वो उन्हें ठगी का शिकार भी बना रहे हैं। इसके मद्देनजर टेलीकॉम डिपार्टमेंट (Telecom Department) ने सरकारी पॉर्टल ‘चक्षु’ लांच किया है। आप पोर्टल पर फ्रॉड कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ऐसे कॉल-मैसेज आ रहे हों तो दर्ज करें शिकायत

चक्षु ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां संदिग्ध फ्रॉड मैसेज-कॉल या व्हाट्सएप पर आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इनमें बैंक अकाउंट, पेमेंट वॉलेट, गैस एवं बिजली कनेक्शन, सेक्सटॉर्शन, केवाइसी अपडेट से जुड़े स्पैम कॉल और मैसेज शामिल हैं।

कैसे करनी है शिकायत?

1. आप सबसे पहले संचार साथी की ऑफिशियल वेबसाइट (sancharsaathi.gov.in) पर जाएं।

2. इस वेबसाइट के होमपेज पर Citizen Centric Services के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. अब Report Suspected Fraud Communication पर क्लिक करें।

4.फिर Continue For Reporting के विकल्प पर जाएं। इसके साथ ही फॉर्म खुल जाएगा।

5. फॉर्म में फर्जी व्हाट्सएप कॉल या मैसेज से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध करा दें।

6. यहां फ्रॉड लिस्ट में जो शिकायत होगी, उस पर क्लिक करें।

7. यहां फर्जी कॉल/मैसेज का स्क्रीनशॉट अपलोड करना होगा।

8. शिकायत की डिटेल्स लिखने के दौरान मोबाइल नंबर और अपना नाम दर्ज करें।

8. फिर कैप्चा और OTP वेरिफिकेशन के बाद इसे सब्मिट करना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ एक कोड और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, गृह मंत्रालय का स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा रेड अलर्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और यह मानते हैं कि बिना लिंक और बिना ऐप डाउनलोड किए कोई ठगी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...