back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elon Musk के भारत आने से पहले X डाउन; इन शहरों में ज्यादा समस्या, Whatsapp डाउन होने पर उड़ाया था मजाक

X Down Update: टेस्ला एवं माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के सीईओ एलन मस्क इसी महीने भारत आने वाले हैं। मस्क का यह पहला भारतीय दौरा है। इससे पहले आज सुबह एक्स डाउन हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) आज सुबह करीब 1 घंटे तक डाउन रहा। इस दौरान यूजर्स को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स से जुड़ी समस्या बताई। आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट Down Detector ने बताया कि यूजर्स X प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे। सुबह 10.41 बजे से यूजर्स को दिक्कत आई। यूजर्स की टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही थी और न फीड रिफ्रेश हो रही थी। यूजर्स कोई नया पोस्ट भी नहीं कर पा रहे थे। Down detector ने कहा है कि करीब 200 लोगों ने ठप होने की शिकायत की है।

यूजर्स को लॉगइन करने में भी आई समस्या

X यूजर्स कोई भी ट्वीट नहीं अपडेट कर रहे हैं। इसके साथ ही कोई भी पेज नहीं खुल रहा है। Live Outage Map के अनुसार कई यूजर्स को लॉगिन में भी समस्या आ रही थी। दोपहर करीब 12 बजे यह समस्या हल हो गई। अब एक्स सुचारू रूप से काम कर रहा है।

एक्स का स्टेटस। X_status.jpg

कहां-कहां सबसे अधिक समस्या?

एक्स से जुड़ी समस्या सबसे अधिक भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कटक, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु में देखने को मिली। यह समस्या भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी आई है।

पिछले महीने दूसरे प्लेटफॉर्म हुए थे डाउन

मार्च में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-WhatsApp और Instagram डाउन हुए थे। यूजर्स ऐसी ही तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था। उसे दुरुस्त करने में Meta को घंटों लगे थे। Facebook, Instagram Messenger और Threads पर बड़ा आउटेज दिखा था। यूजर्स 2 घंटे बाद इन प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। उस दौरान एलन मस्क ने ट्वीट कर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का मजाक उड़ाया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...