back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elon Musk को भारी नुकसान; ‘X’ की कीमत 73% घटी, 2022 में खरीदा था Twitter

X Valuation: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की वैल्यूएशन में भारी गिरावट आई है। एलन मस्क द्वारा कंपनी का पदभार संभालने के बाद से कंपनी लगातार नीचे जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया के सबसे दौलतमंदों में से एक एलन मस्क को भारी नुकसान हुआ है। मस्क की कंपनी एक्स (पूर्व में ट्विटर) की कीमत में 73 फीसदी गिरावट आई है। जब से मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) का पदभार संभाला है, तब से कंपनी की कीमत में गिरावट जारी है। मस्क के शुरुआती समर्थकों में से एक फिडेलिटी म्यूचुअल फंड ने हाल में अपने इंवेस्टेमेंट का डीवैल्यूएशन किया है। उसने इसे 5.7 फीसदी घटाया है। फिडेलिटी म्यूचुअल फंड के ब्लू चिप ग्रोथ फंड ने फरवरी में एक्स में अपनी पोजीशन की कीमत में 5.7 फीसदी की कटौती का भी खुलासा कर दिया है।

मस्क ने की थी ट्विटर के लिए ऐतिहासिक डील

मस्क ने ट्विटर के लिए ऐतिहासिक डील की थी। इसके लिए 44 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च किए थे। वैसे, आज के समय का स्थिति यह है कि ‘एक्’स की नेटवर्थ इस आंकड़े के आसपास भी नहीं है।

फिडेलिटी है शुरुआती निवेशक

अक्टूबर 2022 में मस्क की 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर खरीद के बाद फिडेलिटी ने एक्स में हिस्सेदारी हासिल की थी। इस फंड ने 29 फरवरी 2023 तक अपनी पोजीशन की वैल्यू 5.28 मिलियन आंकी थी। पिछले महीने इसने वैल्यू घटाकर 5.6 मिलियन डॉलर पर ले आई। यह शुरुआती इंवेस्टमेंट से कम है। एक्स में ब्लू चिप ग्रोथ फंड की हिस्सेदारी की वैल्यू में लगातार गिरावट जारी है।

क्यों गिर रही है वैल्यू?

‘एक्स’ की वैल्यू में गिरावट का बड़ा कारण विज्ञापनदाताओं का छिटकना है। मस्क ने ‘एक्स’ में लगातार और अचानक बड़े-बड़े बदलाव किए हैं। एक्स के एडवर्टाइजर्स ने इससे किनारा शुरू किया था, उनमें से कई बदलाव वापस भी लिए गए, लेकिन इस सोर्स से आने वाली कमाई में लगातार गिरावट जारी है।

विज्ञापन बिक्री लक्ष्य से चूक गई एक्स

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो एक्स ने पिछले साल 3 बिलियन डॉलर का एड सेल्स का टार्गेट रखा था। यह वास्तव में 2.5 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को ही छू सका था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...