Elon Musk नहीं रहे World के सबसे अमीर शख्स, अमेजन के मालिक Jeff Bezos ने छीना स्थान, टॉप 10 दौलतमंदों को जानें

Richest Person : टेस्ला एवं एक्स (पूर्व में ट्विटर) के एलन मस्क अब दुनिया के सबसे रईस शख्स नहीं रहे। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस धनवानों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं।
वर्ल्ड के सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस और एलन मस्क।
वर्ल्ड के सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस और एलन मस्क।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। टेस्ला एवं एक्स (पूर्व में ट्विटर) के एलन मस्क अब दुनिया के सबसे रईस शख्स नहीं रहे। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस धनवानों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। इन्होंने एलन मस्क को दूसरे स्थान पर धकेला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार यह उलटफेर पता चला है। अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस के पास 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

इस साल बेजोस की दौलत 23.4 बिलियन डॉलर बढ़ी

वैसे, जेफ बेजोस की संपत्ति में भी 500 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन उनकी कुल नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर पर है। यह रकम एलन मस्क की कुल संपत्ति से अधिक है। इस साल अब तक जेफ बेजोस की दौलत 23.4 बिलियन डॉलर बढ़ी है। वहीं, एलन मस्क की नेटवर्थ 31.3 बिलियन डॉलर घट गई है।

मस्क के पिछड़ने की वजह

ग्लोबल मार्केट में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हई है। इससे मस्क की नेटवर्थ में 17.6 बिलियन डॉलर की कमी आई। टेस्ला के शेयरों की कुल पूंजी घटने से मस्क की नेटवर्थ घटकर 200 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई। इस समय मस्क की कुल नेटवर्थ 198 बिलियन डॉलर है।

इस स्थान पर अंबानी और गौतम अडानी

भारत के अरबपति मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 11वें स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति 115 बिलियन डॉलर है। अंबानी इस साल 18.2 बिलियन डॉलर की दौलत जोड़ चुके हैं। गौतम अडानी 12वें नंबर पर हैं। उनके पास 104 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ है। इस साल अडानी ने 19.2 बिलियन डॉलर का इजाफा किया है।

टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

अमीरों के नाम कुल दौलत

1. जेफ बेजोस 200 बिलियन डॉलर

2. एलन मस्क 198 बिलियन डॉलर

3. बर्नार्ड अरनॉल्ट 197 बिलियन डॉलर

4. मार्क जुकरबर्ग 179 बिलियन डॉलर

5. बिल गेट्स 150 बिलियन डॉलर

6. स्टीव बाल्मर 143 बिलियन डॉलर

7. वॉरेन बफे 133 बिलियन डॉलर

8. लैरी एलिसन 129 बिलियन डॉलर

9. लैरी पेज 122 बिलियन डॉलर

10. सर्गी ब्रिन 116 बिलियन डॉलर

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in