back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Facebook और Instagram फिर डाउन, 2 हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स को समस्या

Meta Platforms App Crash: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) फिर डाउन हुआ है। बुधवार की देर रात अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और एशिया के कई हिस्सों से शिकायतें आई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) फिर डाउन हुआ है। बुधवार की देर रात अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और एशिया के कई हिस्सों से शिकायतें आई हैं। यूजर्स ने कहा है कि वह इन सोशल मीडिया एप को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। देर रात तक करीब 1000 लोगों ने शिकायत की थी। वो मैसेंजर पर मैसेज भेज या रिसीव नहीं कर पा रहे थे। कई यूजर्स को अलग-अलग दिक्कतें आ रहीं थीं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के खिलाफ हजारों शिकायतें

डाउन डिटेक्टर (DownDetector) के अनुसार दुनिया के कई हिस्सों से लगातार फेसबुक और इंस्टाग्राम के विरुद्ध शिकायतें आ रहीं हैं। लोगों को इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन और न्यूज फीड देखने में परेशानी हुई है। बता दें डाउन डिटेक्टर दुनियाभर में तकनीकी समस्याओं पर नजर रखती है।

लोगों के आए कमेंट

एक यूजर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि फेसबुक डाउन हुआ है। एक अन्य ने लिखा-ठंड रखो दोस्तों फेसबुक फिर डाउन हो गया है। किसी ने लिखा-मेरे नोटिफिकेशन गायब हुए हैं। अब चूंकि फेसबूक और इंस्टाग्राम डाउन हैं तो मैं एक्स पर ही रहूंगा। लोगों ने पूछा कि आखिर क्यों इंस्टाग्राम बार-बार डाउन हो जाता है? एक ने लिखा-फेसबुक को हुआ क्या है? एक ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के मजे लेते हुए लिखा-उनके पास इतना पैसा है फिर वे अपने सर्वर फिक्स क्यों नहीं कर लेते हैं?

2 हफ्ते पहले भी क्रैश हुए थे फेसबुक और इंस्टा

2 हफ्ते पहले ही भारत समेत दुनियाभर में मेटा प्लेटफॉर्म्स के सोशल मीडिया एप क्रैश हुए थे। यूजर्स अपने आप लॉग आउट हो रहे थे। दोबारा लॉगिन करने में दिक्कत आ रही थी। उस समय मेटा प्लेटफॉर्म्स ने कहा था कि वह इस समस्या को जल्द दूर करने में जुटे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Facebook और Instagram डाउन, यूजर्स के Account हुए लॉगआउट, Elon Musk ने ये पिक शेयर कर लिए मजे

नई दिल्ली, रफ्तार। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ठप है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब की सेवाएं भी बंद हो चुकी हैं। लोग अकाउंट लॉगइन नहीं कर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...