back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Whatsapp, Insta और Facebook यूजर्स की बल्ले-बल्ले, मजेदार हुई चैटिंग और वीडियो कॉलिंग

Meta AI Upgraded: मेटा एआई के कुछ नए अपडेट हैं। इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर किया जा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मेटा एआई में बड़ा अपडेट आया है। इससे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के यूजरों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, मेटा एआई चैटबॉट का इस्तेमाल व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किया जा रहा। इससे तीनों प्लेटफॉर्म पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग करना आसान और मजेदार होने वाला है। मेटा एआई चैटबॉट के जरिए इंस्टा, फेसबुक, व्हाट्सएप यूजर 22 भाषाओं में चैटिंग, वीडियो, वॉइस कॉलिंग कर पाएंगे। यह चैटबॉट नई लैंग्वेज के साथ प्रॉम्ट्स को एक्सेप्ट कर पाएगा। यानी आप कोई लिखकर कमांड देंगे, जिसका जवाब एआई चैटबॉट दे देगा। एआई चैटबॉट लोकल लैंग्वेज में जवाब देगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा नए इमेज जनरेशन फीचर को रोलआउट किया जा रहा।

अधिक लैंग्वेज का सपोर्ट

मेटा चैटबॉट में नए फीचर्स होंगे। ये फीचर अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वॉडोर, मैक्सिको, पेरू, कैमरून में रोलआउट किए जाएंगे। चैटबॉट फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इटैलियन, पुर्तगाल और स्पैनिश लैंग्वेज में काम करेगा। आने वाले दिनों में मेटा एआई फीचर्स में नई भाषाएं जोड़ी जाएंगी।

इमेज जनरेट का होगा ऑप्शन

इमेज जनरेशन फीचर में यूजर इमेज डिटेल का प्रॉम्ट देकर या इमेज अपलोड कर इमेज जनरेट कर पाएंगे। अभी यह फीचर बीटा यूजरों के लिए रोलआउट किया गया है। यह बीटा प्रोग्राम यूएस में रोलआउट हुआ है। मेटा एआई इमेज को एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। जब इमेज जनरेट हो जाएगी तो यूजर अतिरिक्त टेक्स्ट प्रॉम्ट देकर अलग एलिमेंट जोड़ पाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैलेंटाइन डे 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने मनाया प्यार, अजय-काजोल से लेकर सोहा-कुणाल तक रोमांस की झलक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन डे 2026 पर बॉलीवुड में प्यार का जश्न देखने को मिला। फिल्मी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵