back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

31 जुलाई 2024 से पहले करें Income Tax Return (ITR) फाइल, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना

घर बैठे WhatsApp की मदद से Income Tax Return (ITR) फाइल करने के कुछ आसान प्रोसेस।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूजः अगर आप Income Tax Return (ITR) फाइल करने की सोच रहे हैं तो हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल ClearTax की वजह से यूजर्स को WhatsApp की मदद से ITR फाइल करने का मौका दिया जा रहा है। ITR फाइल करने की आखिरी तारिख 31 जुलाई 2024 हैं और हम आपको बताएंगे इसे व्हाट्सप की मदद से कैसे फाइल कर सकते हैं। 

Income Tax Return (ITR) फाइल करने के टिप्स-  

1. सबसे पहले, अपने फोन में +91-89512 62134 सेव करें और WhatsApp पर ‘Hii’ का मैसेज भेजें। यह ClearTax का नंबर हैं। 

2. इसके बाद, अपनी मनपसंद भाषा चुने जैसे हिंदी, अंग्रेजी या कन्नड़। 

3. अब अपना PAN नंबर या PAN कार्ड की फोटो शेयर करें। 

4. इसके बाद, अपना आधार नंबर ईमेल एड्रेस, और अन्य जरुरी जानकारी दें। इसमें पिता का नाम और जन्मतिथि भी शामिल हैं। 

5. आपको OTP की मदद से अपना ईमेल एड्रेस वेरिफाई करना होगा। 

6. AI असिस्टेंट आपकी इनकम डिटेल्स और डिडक्शन की जानकारी आपको देगा।

7. आपकी दी गई जानकारी के आधार पर ClearTax आपके ITR 1 या ITR 4 को भर देगा। आप इन जानकारियों को रिव्यू और एडिट भी कर सकते हैं।

8. अगर जरूरत हो, तो आप अपने निवेश के प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

9. WhatsApp पर ही आप सिक्योर पेमेंट ऑप्शन से फीस पेमेंट कर सकते हैं।

10. पेमेंट के बाद, आपको ITR फाइलिंग की कंफर्मेशन मिल जाएगी।

इस तरह, WhatsApp का इस्तेमाल करके इनकम टैक्स फाइल करना बहुत ही आसान और तेज़ हो गया है। 

आसान तरीका – 

आप चाहे तो ClearTax की वेबसाइट पर जाकर ITR फाइलिंग प्रोसेस का इस्तमाल कर सकते हैं। लेकिन WhatsApp से ITR फाइलिंग का तरीका आसान हो जाता है और प्रोसेस भी काफी फास्ट हें।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ITR दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ी, अब 10 दिसंबर तक ऑडिटेड केस और कंपनियां भर सकेंगी टैक्स रिटर्न

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सरकार ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की समयसीमा बढ़ा दी है।...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵