back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget 2024 Live: वित्त मंत्री सीतारमण पेश कर रहीं बजट, रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन के तहत तीन योजनाएं घोषित

निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कि हमारी सरकार रोजगार से जुड़े इंसेंटिव के लिए 3 योजनाएं लागू करेगी। ये प्रधानमंत्री के पैकेज का हिस्सा हैं। ये योजनाएं EPFO के एनरोलमेंट पर आधारित होंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की जनता को कई योजनाओं की सौगात दी। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि भारत की जनता ने पीएम मोदी की नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है। मुश्किल दौर में भी भारत की इकोनॉमी चमक रही है। 

विभिन्न क्षेत्रों पर कर रहे फोकस- वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूरे साल और उसके बाद के समय को ध्यान में रखकर उन्होंने इस बजट को बनाया है। उन्होंने कहा कि हम विशेष रूप से रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर फोकस कर रहे हैं।

रोजगार के लिए 3 योजनाएं लागू होंगी

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार रोजगार से जुड़े इंसेंटिव के लिए 3 योजनाएं लागू करेगी। ये प्रधानमंत्री के पैकेज का हिस्सा हैं। ये योजनाएं EPFO के एनरोलमेंट पर आधारित होंगी। इसका फोकस पहली बार रोजगार से जुड़ने वाले कर्मचारियों पर होगा। इसके साथ ही यह सरकार कर्मचारियों और कंपनियों की सहायता करेगी।

भारत में बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए वित्त मंत्री ने रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन के तहत तीन योजनाओं की घोषणाएं की।

योजना A: पहली बार रोजगार पाने वालों के लिए

पहली बार रोजगार पाने वाले लोगों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी सौगात दी है। EPFO में पहली बार पंजीकृत कर्मचारियों को एक माह के वेतन का 15 हजार रुपये तक की तीन किश्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मिलेगा।

योजना B: विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन

विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि रोजगार पाने के पहले 4 सालों में उनके EPFO योगदान के अनुसार कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को प्रत्यक्ष प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना C: नियोक्ताओं को समर्थन

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए 2 साल तक उनके प्रतिमाह 3 हजार रुपये तक के EPFO योगदान की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

संसद में आज सियासी संग्राम के आसार, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, 4 फरवरी को PM मोदी का संबोधन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र में आज का दिन राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। सोमवार को लोकसभा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...