Boult Striker Plus: Boult कंपनी ने भारतीय वियरेबल्स मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Striker Plus को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ एआई वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी ने इस वॉच में 1.39 inch का गोल HD डिस्प्ले दिया है। इसके साथ इस वॉच में आपको पतले बेजल्स और जिंक अलॉय फ्रेम देखने को मिलने वाले है। कॉलिंग के लिए, वॉच में एक डेडिकेटेड माइक और स्पीकर भी दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है की यह वॉच बेहद कम कीमत में आपको स्टाइलिश लुक और शानदार फीचर्स ऑफर करने वाली है। हम यहां आपको इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल जानकारी देने वाले है।
Boult Striker Plus की कीमत
कंपनी का दावा है कि यह वॉच कम कीमत के साथ कमाल के फीचर्स ऑफर कर रही है। इस स्मार्टवॉच में आपको 150 से अधिक वॉच फेस का कलेक्शन मिल रहा है। इसी के साथ इस वॉच में आपको 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। यह सभी फीचर्स आपको मात्र 1299 रुपये कीमत में मिल रहा है। आप इस स्मार्टवॉच को boultaudio.com और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart से खरीद सकते है। वॉच जिंक अलाय फ्रेम के साथ ब्लू, व्हाइट, ब्लैक और एमराल्ड कलर के स्ट्रैप ऑप्शन में उपलब्ध है।
Boult Crown R Pro ब्लूटूथ कॉलिंग Smartwatch लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे कमाल के फीचर्स
Boult Striker Plus के फीचर्स
Boult Striker Plus स्मार्टवॉच में आपको 1.39 inch का गोल HD डिस्प्ले दिया जा रहा है। इस स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ एआई वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिल रहा है। एआई वॉयस फीचर यूजर्स को जेब से फोन निकाले बिना सिंपल वॉयस कमांड के साथ कॉल करने और पसंदीदा म्यूजिक चलाने की सुविधा देता है। मल्टीकलर स्ट्रैप के कारण यह वॉच और स्टाइलिश लुक देती है।
Boult Striker Plus में हेल्थ फीचर्स
वहीं इस स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स कि बात करें तो इसमें आपको SpO2, हार्ट रेट और बीपी मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में ब्रीद ट्रेनिंग, पीरियड ट्रैकिंग, नींद मॉनिटरिंग, ड्रिकिंग वॉटर और सेडेंटरी रीमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी है यानी इसे स्विमिंग के साथ साथ बारिश और वर्कआउट के दौरान यूज किया जा सकता है। इस वॉच में ऐप नोटिफिकेशन का सपोर्ट भी मिलता है।





