back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनूसूचित जाति और जनजाति के भीतर सब-कैटेगरी बना सकते हैं राज्य: सुप्रीम कोर्ट का फैसला

चंद्रचूड़ सहित 6 जजों ने इस फैसले पर अपना समर्थन दिया जबकि एक जज ने जताया विरोध

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए गुरुवार को कहा है कि राज्य अब आरक्षण के तहत अनूसूचित जाति और जनजाति के भीतर सब-कैटेगरी बना सकते हैं।

6 जजों ने दिया अपनी समर्थन

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड की अध्यक्षता में संवैधानिक पीठ ने अपना फैसला सुनाया। चंद्रचूड़ सहित 6 जजों ने इस पर अपना समर्थन दिया जबकि एक जस्टिस बेला त्रिवेदी ने इस पर अपनी असहमति व्यक्त की।

इस जजमेंट को पढ़ते समय चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐतिहासिक और आनुभाविक सबूतों से पता लगता है कि एस सी की श्रेणी में आने वाले लोग होमोजीनस क्लास में नहीं आते हैं।

2004 में दिए गए फैसले को पलट दिया गया है

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने 2004 में दिए गए 5 जजों के फैसले को पलट दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2004 के फैसले में कहा था कि राज्यों के पास आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को उप श्रेणियों में बांटने का अधिकार नहीं है। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के इस फैसले का अर्थ ये होगा कि राज्य सरकारों को अनुसूचित जाति जनजाति में सब-केटेगरी बनाने का अधिकार होगा।

जिन लोगों को जरूरत है उन्हें दी जाए प्राथमिकता 

आरक्षण में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाए, जिनको वास्तव में इसकी जरूरत है। इसका आधार क्या होना चाहिए, यह तय करने का अधिकार राज्यों को दिया गया है। जजों ने कहा कि सब कैटेगरी बनाते समय क्रीमीलेयर को भी ध्यान में रखना होगा।

इस रूलिंग का अर्थ है कि एस.सी के 15 प्रतिशत रिजर्वेशन में उन लोगों को ज्यादा वेटेज दी जाएगी जो ज्यादा अभावों में जा रहे हैं। उदाहरण के लिए पंजाब में 50 प्रतिशत कोटा में प्रथमिकता वालमिकी और मजहबी सिखों को दी जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...