back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: कांग्रेस ने की दो बड़ी घोषणाएं, महिलाओं को हर साल मिलेगा 10 हजार रुपये और 500 रुपये में गैस सिलडर

Jhunjhunu: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा तहसील स्थित अरडावता गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की।

झुंझुनूं, हि.स.। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा तहसील स्थित अरडावता गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की। गहलोत ने बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि दोबारा कांग्रेस की सरकार आई, तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही 500 रुपये में एक करोड़ पांच लाख परिवारों को सिलेंडर दिया जाएगा। अभी सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता शीशराम ओला की मूर्ति का किया अनावरण

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को झुंझुनूं के दौरे पर चिड़ावा तहसील के अरडावता गांव स्थित इंदिरा गांधी बालिका निकेतन मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता शीशराम ओला की मूर्ति का अनावरण किया।

जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई विजन नहीं है। पब्लिक सेक्टर कंपनियों से रोजगार पैदा होते थे, लेकिन उन्हें इस सरकार ने अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया।

प्रियंका गांधी- मोदी सरकार की बातें खोखली हैं

जनसभा में प्रियंका ने कहा कि चुनाव आते हैं तो नेता आते हैं और भाषण देकर जाते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि सारे नेता एक ही भाषण देते हैं। हम उनको दोष देते हैं, वो हमको दोष देते हैं। इससे अच्छा है कि एक ही मंच पर डिबेट रख ली जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बातें खोखली हैं।

वे महिला आरक्षण की बात करते हैं। सबसे पहले पंचायतों में महिला आरक्षण कांग्रेस ने दिया। ये कानून लाए, लेकिन आरक्षण कब मिलेगा, इसका कुछ पता नहीं है। कांग्रेस ने ओपीएस का वादा किया, लेकिन भाजपा इस पर राजी नहीं है। इन्होंने 16 हजार करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज अपने लिए खरीद लिए। संसद की नई बिल्डिंग बना ली, जिसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन कर्मचारियों को देने के लिए इनके पास पैसा नहीं है।

भाजपा के कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

प्रियंका गांधी की सभा में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने मंच पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके अलावा किशनगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी भी कांग्रेस में शामिल हुए। धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी कांग्रेस जॉइन की। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...