back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : मुख्यमंत्री ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के अमूल्य योगदान की सराहना

42 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 18 हजार सहायिकाएं कोविड-19 में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रही 25 लाख लोगों के टीकाकरण में किया सहयोग रायपुर,17 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के अमूल्य योगदान की सराहना की है।उन्होंने कहा है कि इन कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने होम विजिट कर प्रदेश के करीब 25 लाख ग्रामीण परिवारों से सतत रूप से संपर्क किया और उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। बघेल ने कहा है चाहे शांति काल हो अथवा आपदा काल आंगनबाडी कार्यकर्ताएं तथा सहायिकाओं हमेशा सरकार की ताकत बनकर सक्रिय रही हैं। बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार से जुडे़ अपने दायित्वों का निर्वहन उन्होंने बखूबी किया है। गांवों में उनकी उपस्थिति एक सेतु की तरह है, जिसके माध्यम से शासन और ग्रामीणजन एक दूसरे तक पहुंचते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना की विकट परिस्थितियों में गांवों में संक्रमण की रोकथाम करने, बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करने, संक्रमितों तथा उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में भी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं का बड़ा योगदान है। राज्य में लगभग 42 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 18 हजार सहायिकाएं कोविड-19 में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 4 लाख 50 हजार सर्दी खांसी बुखार के मरीजों का चिन्हांकन किया। इन कार्यकर्ताओं ने निरंतर होम विजिट करते हुए राज्य के करीब 25 लाख ग्रामीण परिवारों को टीकाकरण तथा कोविड-19 से बचाव के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से 25 लाख हितग्राहियों को टीका लगवाने की में सहयोग किया है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...