रायगढ़, 05 मार्च (हि.स.)। पुसौर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त मंडल प्रभारी नरेश कुमार पंडा के प्रभारी बनने के पश्चात शुक्रवार को प्रथम पुसौर आगमन पर बोरोडीपा चौक में पटाखा फोड़ कर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात माली समाज के सामुदायिक भवन में प्रभारी नरेश कुमार पंडा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आसीन लबरा भूपेश बघेल की सरकार पर जमकर बरसे। धान बोनस आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार की जन विरोधी कार्य के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने कहा कि पुसौर विकासखंड मुख्यालय और सरिया के मध्य स्थित छत्तीसगढ़ के सबसे लंबा पुल के दोनों ओर की अप्रोच रोड और पड़ी गांव से परसरामपुर तक का सड़क गड्ढों व धूल मिट्टी से भरा है। जनता अत्यंत त्रस्त एवं आक्रोशित है। उक्त सड़क निर्माण के लिए सरकार बजट का रोना रो रही है, जबकि सरकार के पास विज्ञापन प्रचार प्रसार के लिए साल भर में 174 करोड खर्च करने के लिए पैसा है। पंडा ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सड़क नहीं बनाई जाती है तो आगामी दिनों में हम सभी कार्यकर्ता जनता को लेकर सड़क में उग्र आंदोलन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान




